फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   New method of robbery in Indore, first stopped on the pretext of accident, then looted Rs 1.5 lakh

Indore Crime: इंदौर मेें लूट की वारदात का नया तरीका, एक्सीडेंट का बहाना बनाकर पहले रोका, फिर डेढ़ लाख लूटे

Thu, 17 Nov 2022 11:38 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Nov 2022 11:38 AM IST
सार

थैली में नकद डेढ़ लाख रुपये रखे थे तो व्यापारी कलेक्शन कर लाए थे। हड़बड़ाहट में व्यापारी भी बदमाशों की गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाए। लसुडि़या पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
New method of robbery in Indore, first stopped on the pretext of accident, then looted Rs 1.5 lakh
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में आजकल एक गैंग सक्रिय है जो एक्सीडेंट के बहाने से रोकती है और लूट को अंजाम देती है। बदमाश इसके लिए सूनसान इलाकों को चुनते है। एक घटना लसुडिया क्षेत्र में हो गई। यहां एक तेल व्यापारी से दो लाख रुपये लूट कर बदमाश भाग गए। इस गिरोह में लूट के लिए चार से ज्यादा लोग आते है। तेल व्यापारी कमलेश शर्मा को रोज लाखों का व्यापार के सिलसिले में नकदी दुकानों से लेते जाते है। सिक्का स्कूल के पास उन्हें दो युवकों ने रोका और कहा कि तुम्हारे स्कूटर से एक्सीडेंट हो गया और तुम रुके भी नहीं।

विज्ञापन

 

कमलेश ने एक्सीडेंट होने ने इनकार किया तो बदमाशों के दो साथी और आ गए और कमलेश को पिटने लगे। सड़क से गुजर रहे लोगों ने समझा कि आपसी विवाद है। इस बीच एक बदमाश ने व्यापारी से चाबी छिनी और डिक्की में रखी थैली निकाल ली और भाग गए। थैली में नकद डेढ़ लाख रुपये रखे थे तो व्यापारी कलेक्शन कर लाए थे। हड़बड़ाहट में व्यापारी भी बदमाशों की गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाए। लसुडि़या पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि रैकी कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पहले भी इस तरह की  दो घटनाएं हो चुकी है और किसी बाहरी गिरोह के शहर में सक्रिय होने की आशंका से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है। उधर ठगी की एक घटना बाणगंगा क्षेत्र में हो गई। बिजली बिल बकाया होने का बहाना बनाकर ठग ने एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये ठग लिए। प्रिमियम पार्क निवासी जितेंद्र तोमर को ठग ने फोन कियाा और  कहा कि बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन कट जाएगी। बिल भरने में मदद का हवाला देकर ठग ने जितेंद्र से एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाया और  अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed