फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore: Doubt over the presence of Minister Shah in the cabinet meeting held in Indore, ministers will arrive o

Indore: इंदौर में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्री शाह की मौजूदगी पर संशय, सोमवार को ही आ जाएंगे मंत्री

Sun, 18 May 2025 08:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 18 May 2025 08:43 PM IST
सार

मानपुर पुलिस की जांच भी मंत्री शाह के मामले में धीमी गति की है। पुलिस ने अभी मामले में फुटेज एकत्र किए है, लेकिन न तो मंत्री शाह के बयान लिए गए और न ही गवाह तय हुए है। पुलिस अफसर भी रुको और देखो की रणनीति अपना रहे है।

विज्ञापन
ndore: Doubt over the presence of Minister Shah in the cabinet meeting held in Indore, ministers will arrive o
बैठक की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को इंदौर में होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए एक दिन पहले मुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्री इंदौर आ जाएंगे। इस बैठक में कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह मौजूद रहेंगे या नहीं, इस पर अभी संशय है, क्योंकि उनके खिलाफ इंदौर जिले के मानपुर थाने में प्रकरण दर्ज है। यदि वे बैठक में शामिल होते हैं तो फिर कांग्रेस उनकी गिरफ्तारी को मुद्दा बनाकर आंदोलन कर सकती है।

विज्ञापन

मंत्री शाह के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। यदि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलती है तो शाह बैठक में आ सकते हैं, लेकिन यदि नहीं मिलती है तो फिर शाह की बैठक में मौजूदगी सरकार के लिए परेशानी की वजह बन सकती है। वैसे भी प्रकरण दर्ज होने के बाद शाह भूमिगत हैं। वे किसी आयोजन में नजर नहीं आ रहे हैं। बताते हैं कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में ही समय बीता रहे हैं।

विज्ञापन

उधर, मानपुर पुलिस की जांच भी मंत्री शाह के मामले में धीमी गति की है। पुलिस ने अभी मामले में फुटेज एकत्र किए हैं, लेकिन न तो मंत्री शाह के बयान लिए गए और न ही गवाह तय हुए हैं। पुलिस अफसर भी रुको और देखो की रणनीति अपना रहे हैं। उनकी नजर भी कोर्ट के आदेश पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजवाड़ा को सजा गया, गणेश हॉल में होगी बैठक
इंदौर में मंगलवार को कैबिनेट बैठक देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसके लिए राजवाड़ा पैलेस को सजाया गया है। राजवाड़ा के गणेश हाॅल में बैठक होगी और भोजन खुले परिसर में होगा। बैठक के दौरान राजवाड़ा की तरफ से वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्शन प्लान तैयार किया है। बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रीगण सोमवार को ही इंदौर आ जाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed