{"_id":"66feaab9759a19dd4e0d3706","slug":"navratri-indore-news-events-murti-pandal-garba-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के भव्य पांडालों में उमड़ेगी लाखों की भीड़, आज जुलूस से पटा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के भव्य पांडालों में उमड़ेगी लाखों की भीड़, आज जुलूस से पटा रहा शहर
Thu, 03 Oct 2024 08:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:01 PM IST
सार
शारदीय नवरात्रि के आते ही पूरा शहर उल्लास से भर गया। हर गली मोहल्ले में माता रानी के जयकारों से उत्साह की नदियां बहती नजर आई। नौ दिन पूरा शहर दिन रात चमकेगा।
विज्ञापन
इंदौर में नवरात्रि का जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होते ही उल्लास चरम पर पहुंच गया। पहले ही दिन शहर की सड़कों पर उत्साह देखते बन रहा था। सुबह से माता रानी की प्रतिमाएं लेने के लिए उमड़े भक्त और बालिकाएं उत्साह से लबरेज नजर आए। गरबों की थाप और माता के भजनों के बीच प्रतिमाओं को लेने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी। बंगाली चौराहे, नंदा नगर, छावनी, राजबाड़ा से अधिकतर प्रतिमाएं लाई गई। शहरभर में 2500 से ज्यादा पांडालों में मां दुर्गा विराजी हैं। इनमें से कई मूर्तियां तो 20 फीट से ज्यादा ऊंची हैं।
यह पांडाल रहेंगे आकर्षण का केंद्र
इंदौर में हर गली मोहल्ले में गरबे के पांडाल लगे हैं। आयोजन समितियों ने बालिकाओं के गरबे के साथ भोजन प्रसादी और भंडारे के भी आयोजन किए हैं। शहर के कई गरबा पांडाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहते हैं। इनमें कनकेश्वरी देवी, दशहरा मैदान, खजराना गणेश मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, जंजीरवाला चौराहा, अभय प्रशाल प्रमुख हैं। यहां पर लाखों लोग गरबे देखने के लिए आते हैं।
प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन 7049119202
इंदौर में प्रशासन ने, नवरात्रि उत्सव के माहौल के बीच युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। गरबा पांडालों में आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है और पर्याप्त संख्या में गार्ड व वोलेंटियर्स की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा मनचले यदि युवतियों को परेशान करें तो वे उनके फोटो खींच कर पुलिस विभाग को भेज सकती हैं। पुलिस ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7049119202 भी जारी किया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक संभालने में लगी रही पुलिस
सुबह से माता की प्रतिमाओं को ले जाने के लिए जगह जगह जुलूस आयोजित किए गए। इन सबके बीच ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्थाओं को संभालने के लिए कई स्तर पर काम किया। राजबाड़ा, छावनी, बंगाली के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया जिसने ट्रैफि डायवर्ट किया। जाम की स्थिति में वाहनों को अन्य रास्तों से निकालकर रास्ते खुलवाए।