फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   National Smart City Conference will be organized in Indore next month, President Draupadi Murmu will attend

Indore: नेशनल स्मार्ट सिटी काॅन्फ्रेंस का आयोजन अगले महीने इंदौर में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Tue, 22 Aug 2023 07:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 22 Aug 2023 07:43 PM IST
सार

वर्ष 2018 में सबसे पहले शहरों द्वारा किए गए इनोवेशन, इम्पैक्ट को हाईलाइट करने के लिए इंडियन स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कांटेस्ट (आईएसएसी) की शुरुआत की गई थी। पिछले साल सूरत में हुई अवॉर्ड सेरिमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहां इस काॅन्फ्रेंस में 77 शहरों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
National Smart City Conference will be organized in Indore next month, President Draupadi Murmu will attend
इंदौर में होगी स्मार्ट सिटी की कांफ्रेंस - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल समिट और जी-20 की बैठक के बाद एक और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाली नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन इंदौर में होगा। 27 से 29 सितंबर तक होने वाले इस सम्मेलन का उदघाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस आयोजन में स्मार्ट सिटी के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन

वर्ष 2018 में सबसे पहले शहरों द्वारा किए गए इनोवेशन, इम्पैक्ट को हाईलाइट करने के लिए इंडियन स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कांटेस्ट (आईएसएसी) की शुरुआत की गई थी। पिछले साल सूरत में हुई अवॉर्ड सेरिमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहां इस काॅन्फ्रेंस में 77 शहरों ने भाग लिया था। 15 कैटेगरी में 845 से ज्यादा अावेदन दिया था। तब इंदौर नगर निगम को भी पहला अवार्ड मिला था।

विज्ञापन

इस कॉन्फ्रेंस में पिछले साल देश भर में प्रथम आने के बाद सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह आयोजन इंदौर में करने का अनुरोध किया था। जिस पर पीएमओ की सहमति के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इंदौर में ये कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का फैसला लिया है।लालवानी ने बताया कि आमतौर पर शहरीकरण को संकट के तौर पर देखा जाता है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां संभावनाएं देखी और शहरों को व्यवस्थित रूप देने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन शुरू किया जो देश के शहरों की तस्वीर बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर के पुराने हिस्से में हुए काम

इंदौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र को चुना गया था। इसके लिए शहर के लोगों की सहमति ली गई थी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा, गांधी हाॅल, बोलिया सरकार छत्री की जीर्णोद्धार किया गया। इसके अलावा राजवाड़ा क्षेत्र में सड़कों का चौड़करण भी किया गया है।

दो हजार से ज्यादा वीआईपी आएंगे

इस आयोजन में शामिल होने के लिए दो हजार से ज्यादा वीआईपी अगले माह शहर आएंगे। इसके लिए होटलों की बुकिंग की जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर 24 अगस्त को एक बैठक रखी गई है। आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा और स्मार्ट सिटी से जुड़ी प्रदर्शन भी आयोजन स्थल पर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed