फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   National convention of short stories laghukatha will be held in Indore

Indore News: इंदौर में होगा लघुकथा का राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से लेखक आएंगे

Wed, 08 Feb 2023 10:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 08 Feb 2023 10:00 AM IST
सार

विचार प्रवाह साहित्य मंच करेगा आयोजन, मंच की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में घोषणा
 

विज्ञापन
National convention of short stories laghukatha will be held in Indore
विचार प्रवाह साहित्य मंच - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अगले महीने लघुकथा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें देशभर से लघुकथाकारों और इस विधा के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। विचार प्रवाह साहित्य मंच द्वारा यह आयोजन होगा। मंच की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मंच के नए अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने यह घोषणा की। संस्थापक अध्यक्ष सुषमा दुबे ने नए अध्यक्ष को और नए अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे, वरिष्ठ लघुकथाकार डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल, ललिता श्रीधर जोशी, मधुकर बुधे, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन और वरिष्ठ लेखिका मीनू पांडे (भोपाल) भी मौजूद थीं। मंच के आठ सदस्यों को साहित्य अकादमी से अनुदान प्राप्त प्रथम कृति प्रकाशन पर और बारह सदस्यों को विभिन्न पुरस्कार मिलने व उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया। अंतर समूह प्रतियोगिताओं के विजेता सदस्यों का सम्मान भी हुआ। उपाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह सिसौदिया  सुषमा व्यास राजनिधि, सह-संयोजक माधुरी व्यास, कोषाध्यक्ष मनीष व्यास दीपक विभाकर नाइक, डॉ. ज्योति सिंह, शोभारानी तिवारी, स्वाति श्रोत्रिय, निशा बुधे झा, वाणी जोशी, राधिका मंडलोई,आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन साहित्य सचिव डॉ. दीपा मनीष व्यास ने किया। आभार महासचिव अर्चना मंडलोई ने माना।
विज्ञापन


इस मौके पर मंच की वरिष्ठ सदस्य अमिता मराठ, मनोरमा जोशी, डॉ.सुनीता श्रीवास्तव, बीएस राणा, धीरेन्द्र कुमार जोशी, सुषमा व्यास परिजात, भुवनेश दशोत्तर, मित्रा शर्मा, राजेंद्र दुबे, ललित मंडलोई, सपना साहू सहित अनेक लेखक-लेखिकाओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed