फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Narmada Water Supply ka pani indore news

Narmada Water Supply: कल भी प्यासा रहेगा आधा इंदौर, शाम तक ठीक नहीं हुआ नर्मदा लाइन का लीकेज

Wed, 28 Feb 2024 10:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 28 Feb 2024 10:13 PM IST
सार

जलूद लाइन में 15 फीट नीचे हुई लीकेज। मंगलवार रातभर चलता रहा सुधार कार्य। गुरुवार शाम तक काम पूरा होने की उम्मीद। 
 

विज्ञापन
Narmada Water Supply ka pani indore news
नर्मदा का लीकेज। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मंडलेश्वर के पास जलूद लाइन में हुआ लीकेज बुधवार शाम तक भी ठीक नहीं हो पाया। मंगलवार को दोपहर में यह लाइन फूट गई थी। इसे ठीक करने का काम 30 घंटों से चल रहा है। अब गुरुवार को भी आधे इंदौर को नर्मदा का पानी नहीं मिल सकेगा। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को लीकेज के बाद जांच में पता चला कि पाइप लाइन में लगी मेन होल कवर प्लेट की वेल्डिंग निकल गई है। बुधवार देर शाम तक इसलिए काम नहीं हो पाया क्योंकि लाइन के अंदर लगातार पानी आ रहा था। शाम को लाइन खाली होने के बाद लीकेज ढूंढना शुरू हुआ था। प्रारंभिक जानकारी मिली की लीकेज जमीन की सतह से 15 फीट नीचे है। खेत वाला इलाका होने से नीचे लगातार चिकनी मिट्टी बहकर आ रही थी। इससे लीकेज को बंद करने में देरी हुई।
विज्ञापन


लाइन में पानी रुकने के बाद ही वेल्डिंग का काम शुरू हो सका। अब गुरुवार शाम तक ही काम पूरा होने की उम्मीद है। नर्मदा तीसरे फेज की लाइन मंडलेश्वर से होते हुए इंदौर आई है। इससे शहर की करीब 68 टंकियां जुड़ी हुई हैं। जलकार्य प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात से ही रिपेयरिंग का काम शुरू हो गया था। रातभर इंजीनियर और कारीगरों का दल लाइन सुधारने में लगा रहा। जल्द काम पूरा करके पानी की सप्लाई शुरू करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed