{"_id":"63b3e8547c9a6f777c1f8540","slug":"narmada-line-burst-in-indore-water-fountain-came-out-water-crisis-will-remain-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:इंदौर में फूटी नर्मदा लाइन, निकला पानी का फव्वारा, बुधवार को रहेगा जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:इंदौर में फूटी नर्मदा लाइन, निकला पानी का फव्वारा, बुधवार को रहेगा जलसंकट
Tue, 03 Jan 2023 02:03 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 03 Jan 2023 02:03 PM IST
सार
नर्मदा लाइन फूटने की वजह से इंदौर मेें बुधवार को जलसंकट रहेगा। लाइन को सुधारने का काम जारी हैै। मंगलवार को टंकियां भरने का काम भी रुक गया। इस कारण इंदौर के ज्यादातर इलाकों में कम दबाव से नल आएंगे।
विज्ञापन
लाइन फूटने के बाद उठा फव्वारा
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के राऊ चौराहे पर मंगलवार को नर्मदा लाइन फूट गई। पाइप से हुए बड़े लीकेज से करीब दस फीट ऊंचा पानी का फव्वारा निकल रहा था। लाइन फूटने का पता चलते ही तीनों चरणों की सप्लाई रोक दी गई। इससे शहर की 30 से अधिक टंकियों के भरने का काम भी बंद हो गया। इस वजह से बुधवार को शहर में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। टंकियां कम भरने से कई इलाकों में नल नहीं आएंगे या फिर उनमें प्रेशर कम होगा।
विज्ञापन
जलूद में नर्मदा तट से 360 एमएलडी पानी शहर तक लाने वाली पाइप लाइन में एक बड़ा लीकेज हो गया। इस कारण राऊ की गमली वाली पुलिया पर पानी का छोटा तालाब बन गया। पूरे प्रेशर से पानी की फव्वारा निकल रहा था। इस कारण यातायात भी प्रभावित हो गया। इस मामले में नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि फूटी लाइन को दूरुस्त करने का काम चल रहा है। बुधवार से सप्लाई बहाल हो जाएगी,लेकिन टंकियां कम भरने की वजह से शहर के कई इलाकों में कम दबाव से नल आएंगे।
विज्ञापन
यह इलाके होंगे प्रभावित
लाइन फूटने के कारण शहर की 30 से अधिक नर्मदा टंकियों को भरने का काम भी रुक गया। एरोड्रम क्षेत्र में तो यशवंत सागर तालाब से सप्लाई हो जाएगी, लेकिन पलासिया, कृषि नगर, यशवंत क्लब, पीडब्लूडी, नंदानगर, बजरंग नगर, खजराना, आजाद नगर, रामबाग, रानीपुरा, अन्नपूूर्र्णा, हवा बंगला, राजेंद्र नगर सहित अन्य इलाकों में बुधवार को वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में कम दबाव से नल आएंगे। मंगलवार शाम तक लाइन का काम ठीक हो जाएगा तो रात को शहर की टंकियां भरने का काम फिर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
