फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: मुसलमानों ने हिन्दू धर्म अपनाया, महिलाएं भी बनीं सनातनी, परवीन को पल्लवी, हैदर को हरि नाम मिला

Sat, 27 Apr 2024 09:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Apr 2024 09:46 PM IST
सार

खजराना मंदिर में भगवा वस्त्र धारण करवा कर पूजा की। बोले- हिन्दू धर्म सभी धर्मों का आदर करता है इसी बात ने प्रभावित किया। 
 

विज्ञापन
muslim to hindu religion conversion indore news
विधि विधान से सभी ने हिन्दू धर्म में प्रवेश किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में मुस्लिम समुदाय के आठ लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में शनिवार दोपहर उन्हें विधि विधान से सनातन धर्म में शामिल किया गया। इन लोगों में इंदौर के खजराना इलाके का एक नागरिक है और बाकि सभी मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। घर वापसी करने वाले इन सात लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हिन्दू धर्म के बारे में पूरी जानकारी जुटाने और अध्य्यन करने के बाद ही इन्होंने हिन्दू धर्म में प्रवेश लिया। 


विश्व हिन्दू परिषद के नेता संतोष शर्मा ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को पाटीदार समाज की धर्मशाला में पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 प्रकार के स्नान से पवित्र कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया।
muslim to hindu religion conversion indore news
परिजन भी हिन्दू धर्म में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
हैदर ने हरि नाम अपनाया
मुख्य रूप से परवीन बी को पल्लवी, इरफान को ईश्वर, गफ्फार को गोविंद, मोहम्मद यूनुस को मोहनलाल, रुकैया बी को रुक्मिणी, हैदर को हरी और तमन्ना का नामकरण तन्नू किया गया है। खजराना के हैदर से हरि बने शख्स ने बताया सनातन धर्म से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म सभी धर्मों का आदर करता है इसी बात से प्रभावित होकर मैंने यह धर्म अपनाया है। 
muslim to hindu religion conversion indore news
बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
धर्म परिवर्तन के बाद मिलीं धमकियां
रि ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद मेरे पास लगातार फोन आ रहे हैं। मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कुछ लोग मुझे अपशब्द भी कह रहे हैं। मुझे पता है मेरा निर्णय बिल्कुल सही है। मैंने पूरी तरह सोच समझकर ही यह फैसला लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed