फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Murder crime case indore news mama mami bhanja

Indore News: मामी के प्यार ने मामा की जान ली, भांजे ने दोस्तों के साथ कर दी हत्या

Sat, 17 Feb 2024 12:24 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 17 Feb 2024 12:24 AM IST
सार

मौत को हादसा मान रही पुलिस ने जांच के बाद किया खुलासा, भांजे ने चार दोस्तों के साथ की थी मामा की हत्या

विज्ञापन
Murder crime case indore news mama mami bhanja
पूजा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में चौकाने वाला मामला सामने आया है। मामा की हत्या के मामले में पुलिस ने भांजे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यह प्रेम प्रसंग का मामला है, जिसमें भांजा और मामी एक दूसरे से प्रेम करते थे। बाद में मामा की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

 

पुलिस ने कहा कि इंदौर के विदुर नगर में एक दिन पहले मिले रूपसिंह राठौर (बंजारा) का मर्डर किया गया था। इसमें उसका भांजा शुभम (22) भी शामिल था। पुलिस ने शुभम के साथ हत्या में शामिल चार दोस्तों को हिरासत में लिया है। हत्याकांड का खुलासा मृतक के छह साल के बेटे ने किया।

विज्ञापन

 

हत्या के पीछे की वजह शुभम और मृतक की पत्नी पूजा यानी मामी से प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है। 

 

द्वारिकापुरी पुलिस ने बताया कि जिस समय शव मिला तब एक्सीडेंट केस लग रहा था। डॉक्टर ने भी पोस्टमार्टम में एक्सीडेंट से मौत होना माना था। गुरुवार को पड़ताल शुरू की। मृतक के रिश्तेदारों सहित उसके छह साल के बेटे से पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ के बाद शक हुआ कि यह हादसा नहीं हत्या का मामला है। पूजा के 6 साल के बेटे ने बताया कि मां और पिता के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था। इसके बाद पुलिस ने पूजा का मोबाइल चेक किया इसमें पूजा ने शुभम को कई बार वीडियो कॉल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने तुरंत शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि चार दोस्तों के साथ मिलकर उसने अपने मामा की हत्या की थी। पुलिस की शुभम और उसके चारों दोस्तों के साथ पूजा को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed