फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mppsc madhya pradesh lok sewa aayog students strike

MPPSC: चादर, बिस्तर और चाय का किया इंतजाम, रातभर सड़कों पर सो रहे MPPSC के छात्र

Tue, 06 Feb 2024 08:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Feb 2024 08:53 PM IST
सार

पनी मांगों को लेकर एमपीपीएससी (MPPSC) के छात्र दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे, छात्रों ने कहा है कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो वे आंदोलन को पूरे प्रदेश में ले जाएंगे। 
 

विज्ञापन
mppsc madhya pradesh lok sewa aayog students strike
छात्रों ने सड़क पर बैनर पोस्टर भी लगाए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सोमवार दोपहर में शुरू हुआ एमपीपीएससी (MPPSC) छात्रों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र रातभर सड़कों पर ही बैठे रहे। छात्रों की मांग है कि प्री परीक्षा के परिणाम आने के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए मात्र 45 दिन का समय दिया गया है। इतने समय में सिलेबस भी पूरा नहीं हो सकता इसलिए परीक्षा को आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्य परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो रही है। मंगलवार को दूसरे दिन प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इंदौर के आसपास के छात्र भी पहुंचे। छात्रों का कहना है कि पूरे प्रदेश में छह हजार छात्र मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यदि मांग नहीं मानी गई तो हम पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


चादर, बिस्तर, चाय का इंतजाम किया
मंगलवार को छात्रों ने एमपीपीएससी कार्यालय के बाहर चादर, बिस्तर और चाय का भी इंतजाम कर लिया। छात्रों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती वे कहीं भी नहीं जाएंगे। ऑफिस परिसर के बाहर नॉनस्टॉप नारेबाजी हो रही है। सोमवार को रात में ठंड बहुत थी लेकिन सभी छात्र सड़क पर ही सोए। मंगलवार सुबह छात्रों ने अपने लिए जरूरी सामान का भी इंतजाम कर लिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed