{"_id":"65a7f4902406d3cf3108967b","slug":"mp-weather-today-forecast-imd-mausam-update-172024-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी, प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी, प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा
Wed, 17 Jan 2024 09:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:08 PM IST
सार
Madhya Pradesh Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में अभी भी कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। हालांकि अधिकांश जिलों में अब धूप निकल रही है।
विज्ञापन
Weather Forecast 17 January 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छतरपुर), दतिया में तीव्र शीतल दिन रहा। ग्वालियर में शीतल दिन रहा। भिंड, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सीधी ओर सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय टीकमगढ़ में 50 मीटर, खजुराहो हवाई अड्डे पर 70 मीटर, ग्वालियर एयरपोर्ट पर 100 मीटर, सतना में 200 मीटर एवं सौधी और मंडला में 500 मीटर दर्ज की गई।
खजुराहो सबसे ठंडा
न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। यह उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान खजुराहो में पांच डिग्री और सबसे कम अधिकतम तापमान भी खजुराहो में ही 12 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावानी
मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। पन्ना दमोह और सागर जिलों में भी हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। सीधी, रीवा, टीकमगढ़, निवाड़ी गुना, अशोकनगर, और शिवपुरी जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। वहीं चम्बल संभाग के जिलों में, छतरपुर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर और दतिया जिलों में घने से अतिघना कोहरा रहेगा।