फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mp weather news Heatwave Continues in Madhya Pradesh, Light Rain Brings Relief in Some Areas

MP Weather News: मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर, बारिश से राहत की उम्मीद, जानिए कहां हुआ बदलाव

Tue, 08 Apr 2025 09:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 08 Apr 2025 09:59 PM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश में गर्मी का जोर बढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को छिंदवाड़ा में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम ने राहत दी। मौसम विभाग ने बैतूल, डिंडौरी और पांढुर्णा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Mp weather news Heatwave Continues in Madhya Pradesh, Light Rain Brings Relief in Some Areas
weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, और मौसम विभाग ने ओले गिरने की संभावना भी जताई है। इसके अलावा बैतूल, डिंडौरी और पांढुर्णा में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। उज्जैन में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। इस बीच उज्जैन और नीमच में स्कूलों का समय भी बदला गया है, और अब यहां नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


रात के तापमान में बढ़ोतरी
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सबसे गर्म सागर रहा, जहां पारा 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा खंडवा-धार में 26.4 डिग्री, खरगोन में 25.4 डिग्री, रतलाम में 25 डिग्री, गुना में 24.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 24.2 डिग्री, इंदौर-दमोह में 23.2 डिग्री, सतना में 23.1 डिग्री और रीवा में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में 22.4 डिग्री, उज्जैन में 21.2 डिग्री, ग्वालियर में 21.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


हीट वेव का अलर्ट जारी  
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण तेज गर्मी का असर बना रहेगा। श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 9 और 10 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हीट वेव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल को प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है, जो गर्मी को कुछ राहत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
सोमवार को मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सीजन में पहली बार था, जब भोपाल-इंदौर समेत सभी पांच बड़े शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार गया। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed