फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp weather madhya pradesh 152024

MP Weather: मप्र के कई जिलों में कल से बदलेगा मौसम, विक्षोभ के कारण हो सकती है बूंदाबांदी

Mon, 15 Jan 2024 09:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 15 Jan 2024 09:19 PM IST
सार

16 जनवरी से प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस शुरू हो रहा है। इससे प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। Mp Weather में बड़ा बदलाव होगा।
 

विज्ञापन
mp weather madhya pradesh 152024
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : self

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के Mp weather के अंतर्गत सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। भिंड, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, उत्तरी छतरपुर और मऊगंज जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। शिवपुरी, श्योपुर कलां, टीकमगढ़, उत्तरी पन्ना, उत्तरी सतना और रीवा जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय दतिया में 50 मीटर से कम, ग्वालियर हवाई अड्डे पर और खजुराहो में 50 मीटर दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन भी खंडवा और खरगोन में ही तापमान बहुत अधिक रहा। खंडवा में 29.1 और खरगोन में 29.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम तापमान रीवा में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


16 से बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 से 20 जनवरी के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में बादल और बूंदाबांदी ला सकता है। साथ ही 18-20 जनवरी को कोहरे और ठंड का प्रभाव भी बढ़ सकता है। इस दौरान बादलों के आने की वजह से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed