फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp weather imd mausam updates gwalior satna panna datia rewa shahdol sagar

MP Weather: विक्षोभ से बदला मौसम, मप्र के इन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Wed, 21 Feb 2024 10:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

मप्र के कई जिलों में बदला मौसम, कहीं पर गर्मी पड़ रही तो कहीं पर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
 

विज्ञापन
mp weather imd mausam updates gwalior satna panna datia rewa shahdol sagar
Weather Update Today: IMD ने MP में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया। - फोटो : self

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं कहीं पर वर्षा हुई। चंबल संभाग के जिलों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। सागर संभाग के छतरपुर और निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। ग्वालियर, रीवा और सागर संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2°C दमोह में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 °C उज्जैन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मि.मी. में) 
अटेर: 5.0, लहार: 5.0, मिहोना: 4.0, मऊ: 3.0, गोहद: 2.4, डबरा: 2.2, रोन: 2.0, सबलगढ़ः 2.0 

ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े
जिला (तहसीलवार) भिंड (लहार), दतिया (सेंवदा)।

उत्तर से आ रही नमी
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है, जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के आसपास मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से उत्तरी मध्य प्रदेश की तरफ नमी ला रही हैं। साथ ही दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं में असतत्ता व्याप्त है। इसके अतिरिक्त उत्तरी भारत में सक्रिय जेट स्ट्रीम हवाओं (अधिकतम गति 330 किमी/घंटा) के कारण मध्य प्रदेश के तापमानों में मामूली गिरावट की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी
ग्वालियर, सीधी, रीवा, छतरपुर और मुरैना, सिंगरोली, मउगंज, सतना, पन्ना, निवाड़ी, दतिया और भिंड जिलों में चेतावनी जारी की गई है। यहां पर बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed