फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Weather Forecast 14 january 2024

MP Weather Forecast: मप्र में दिख रहे ठंड और गर्मी दोनों के मिजाज, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

Sun, 14 Jan 2024 10:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Jan 2024 10:05 PM IST
सार

कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई तो कुछ जिलों में लोगों को ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिली। 16 जनवरी से प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
MP Weather Forecast 14 january 2024
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। कुछ जिलों में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं तो कुछ जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। खंडवा और खरगोन में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है तो रीवा और दतिया में छह डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। अभी दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। 16 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे अगले कुछ दिनों में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होगी। मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घने से हल्का कोहरा छाया रह सकता है। फिलहाल एक दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 
विज्ञापन


दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान
16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है जिससे आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे की भी स्थिति निर्मित हो सकती है। 17 जनवरी को आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी हो सकती है और 18 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा जिससे कोल्ड डे भी हो सकता है। वहीं 19 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा जिससे रात का तापमान लुढ़क सकता है। यदि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीत लहर भी चल सकती है। आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


ठंड और गर्मी दोनों के मिजाज
रविवार को भोपाल में 28.1, इंदौर में 26, ग्वालियर में 22.6 और जबलपुर में 26.2 डिग्री तापमान रहा। इंदौर और भोपाल संभाग में लोग अचानक से हुई गर्मी की वजह से परेशान दिखे तो ग्वालियर और रीवा संभाग में लोगों को कोहरे और ठंडी हवाओं से राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed