फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Politics News: Two ministers of Mohan government increased the problems of BJP over kissing.

MP Politics News: 'चुंबन' पर मोहन सरकार के दो मंत्रियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, कांग्रेस के हमले तेज

Fri, 26 Sep 2025 08:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 26 Sep 2025 08:24 PM IST
सार

Kailash Vijayvargiya statement controversy: यह कोई पहला मौका नहीं है जब विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी उनके कई बयानों पर हल्ला मचा है।  उनकेे बयान का समर्थन करने वाले मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान का मामला कोर्ट तक पहुंचा था। 

विज्ञापन
MP Politics News: Two ministers of Mohan government increased the problems of BJP over kissing.
मंत्री विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। इस बार फिर दोनों मंत्री के बयान भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह ने राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी का चुंबन लेने को संस्कारों के अभाव से जोड़ा है। इन बयानों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा। प्रदेश के कई शहरों में कांग्रेस ने इस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन किए और पुतले जलाए हैं। विजयवर्गीय के बयान के बाद उनका समर्थन करते हुए शाह ने भी बयान दिया, लेकिन अन्य किसी भाजपा नेता या मंत्री का इस बारे में कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: विजयवर्गीय के विवादित बयान पर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, जीभ पर गंगाजल छिड़क कर किया शुद्धिकरण
विज्ञापन


यह कोई पहला मौका नहीं है जब विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी उनके कई बयानों पर हल्ला मचा है। उनके बयान का समर्थन करने वाले मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान का मामला कोर्ट तक पहुंचा था और मंत्री को माफी तक मांगना पड़ी। उम्मीद थी कि उसके बाद वे संतुलित बोलेंगे, लेकिन वे भी चुंबन मामले में चुप नहीं रह सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे विजयवर्गीय-शाह चुंबन पर
शाजापुर में मंत्री विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हमारे नेता प्रतिपक्ष अपनी जवान बहन को चौराहे पर चुंबन करते हैं। ये संस्कारों का अभाव है। हम उस संस्कृति के लोग हैं जहां बहन के घर का पानी तक नहीं पीते। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा तक लेकर जाते थे। बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी। उधर खंडवा में मंत्री शाह ने कहा विधायक कंचन तनवे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह मेरी सगी बहन भी है तो मैं क्या सार्वजनिक रूप से चुंबन लूगा? भारतीय संस्कृति की यह परंपरा नहीं है।

MP Politics News: Two ministers of Mohan government increased the problems of BJP over kissing.
मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विजयवर्गीय के इन विवादित बयानों पर मच चुका है हल्ला

  • मुझे वे लड़कियां कम पसंद हैं, जो कम कपड़े पहनती हैं। लड़की सुंदर कपड़े पहने तो उसे अच्छा मानते हैं। कम कपड़े पहनकर लड़कियां मेरे पास सेल्फी लेने आती हैं तो मैं उन्हें मना कर देता हूं।

  • महिलाएं मर्यादा न लांघें। उसका उल्लघंन होता है तो सीता हरण हो जाता है। हर व्यक्ति की लक्ष्मण रेखा खींची गई है। उस रेखा को कोई पार करता है तो रावण सामने बैठा है। वह सीता हरण करके ले जाएगा।

  • हमें 15 अगस्त को कटी-फटी आजादी मिली थी। एक दिन आएगा, जब हम इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराएंगे और अखंड भारत का सपना पूरा करेंगे।

 

शाह को विवादित बयान के कारण हटना पड़ा था मंत्री पद से
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह को लेकर एक बार मंत्री विजय शाह ने अलग अंदाज में अपने भाषण में टिप्पणी की थी। जिसे आपत्तिजनक माना गया था। उस बयान के बाद उनकी मंत्री पद से छुट्टी हो गई थी, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें फिर मंत्री बना दिया गया। इसके अलावा कर्नल सौफिया कुरैशी को पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों की बहन बताकर मंत्री शाह ने सरकार की मुश्किल बढ़ा दी थीं। इस मामले में शाह के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।

 

कांग्रेस ने जलाए पुतले
मंत्री विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। प्रदेश के कई शहरों व नगरों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे और मंत्री विजयवर्गीय के पुतले जलाए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके इस्तीफे की मांग की है और कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो उनका दिमाग खराब हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed