फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Politics Former Chief Minister Kamal Nath in Indore schedule

MP: कमलनाथ ने शिवराज से पूछा- बारिश से फसलें बर्बाद हो गईं, किसानों को 40,000 रु हेक्टर मुआवजा क्यों नहीं दिया

Sat, 23 Sep 2023 10:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 23 Sep 2023 10:43 AM IST
सार

इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह से रात तक वे शहर के लोगों से अलग अलग मंच पर संवाद करेंगे। इस दौरान वे खजराना मंदिर भी जाएंगे और एक कवि सम्मेलन में भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
MP Politics Former Chief Minister Kamal Nath in Indore schedule
इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार 23 सितंबर 2023 को इंदौर में हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इंदौर आने से पहले उन्होंने ट्वीट कर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि मालवा निमाड़ सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहले अल्पवृष्टि और फिर अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल पूर्णतः बर्बाद हो चुकी है। आपदा की मार से किसान की आर्थिक स्थिति पर भारी चोट पड़ी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40,000 रुपए प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को ये मुआवजा देने से कौन रोक रहा है? आपने किसान कर्जमाफी की योजना बंद करके अन्नदाताओं के पेट पर लात मारी है। आपकी घोषणाएं झूठी और फरेबी हैं। आपकी इन झूठी घोषणाओं से ऊबकर प्रदेश का अन्नदाता किसान पूछ रहा है कि इन झूठी घोषणाओं को कैसे बोएं और कहां उगाएं?
विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं से सुबह करेंगे संवाद
अपने इंदौर कार्यक्रम के दौरान 23 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे कमलनाथ इंदौर एयरपोर्ट आने के बाद वे 10:50 बजे मांग मातंग समाज के महाधिवेशन में शामिल होंगे। यह अधिवेशन गांधी हॉल में रखा गया है। गांधी हॉल के कार्यक्रम के बाद वे 11:30 बजे बेरोजगार युवा सम्मेलन में भाग लेने राजीव गांधी चौराहे स्थित शुभ कारज गार्डन पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 01:30 से शाम 5:00 बजे तक उनका रिजर्व समय रहेगा। 
विज्ञापन


शाम को खिलाड़ियों से मुलाकात
इसके बाद शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक कमलनाथ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। इन खिलाड़ियों में गजेंद्र वर्मा एवं अन्य ख्याति प्राप्त खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद वे शाम 5:40 बजे खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन व पूजन करेंगे। इसके पश्चात शाम 6:15 बजे वे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचकर शाम 07:15 तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में भी जाएंगे
इसके पश्चात कमलनाथ  शाम 7:30 बजे गांधीनगर में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचेंगे। यहां से रात 8:25 बजे पुनः इंदौर एयरपोर्ट पहुंच कर वे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed