{"_id":"66928edc787426d2ab0a8161","slug":"mp-news-rape-of-three-year-old-girl-in-mhow-indore-hindi-news-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महू में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, मिठाई का लालच देकर सूनसान जगह ले गया आरोपी, फिर की गंदी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महू में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, मिठाई का लालच देकर सूनसान जगह ले गया आरोपी, फिर की गंदी हरकत
Sat, 13 Jul 2024 07:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:57 PM IST
सार
महू में मिठाई का लालच देकर तीन साल की बच्ची से किशोर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर रोते हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महू में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के समीप महू में एक तीन साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को मिठाई का लालच दिया था और सुनसान क्षेत्र में ले गया।
विज्ञापन
घटना महू के डोंगरगांव क्षेत्र की है। यहां श्रमिक परिवार की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची को घर में अकेला देख किशोर उसे डेम के पास ले गया और उसकी साथ गंदी हरकत करने लगा। बच्ची रोते हुए घर आई और अपनी बुआ को घटना की जानकारी दी। बुआ ने मां को बुलाया और फिर तीनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मासूम बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
आरोपी को घर से गिरफ्तार किया
पुलिस अफसरों को मां ने आरोपी किशोर के बारे में बताया। पुलिस ने उसे घर जाकर पकड़ा तो वह पहले घटना से इनकार करता रहा, लेकिन सख्ती दिखने पर उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
