{"_id":"62bd914bcb2197070d15ca05","slug":"mp-news-owaisi-s-meeting-to-be-held-in-indore-s-bombay-market-canceled-administration-did-not-give-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ओवैसी की इंदौर के बंबई बाजार में होने वाली सभा निरस्त, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ओवैसी की इंदौर के बंबई बाजार में होने वाली सभा निरस्त, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
Thu, 30 Jun 2022 05:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:34 PM IST
सार
इंदौर के बंबई बाजार में प्रस्तावित एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी की सभा निरस्त हो गई है। प्रशासन ने इसको अनुमति नहीं दी है। 30 जून को बंबई बाजार में यह सभा प्रस्तावित थी। सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
असदउद्दीन ओवैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी की इंदौर में प्रस्तावित सभा निरस्त मानी जा रही है, क्योंकि पुलिस प्रशासन ने इसके लिए अनुमति जारी नहीं की है। इसे लेकर अब कहा जा रहा है कि ओवैसी इंदौर नहीं आएंगे।
बता दें कि बंबई बाजार क्षेत्र में 30 जून को ओवैसी की सभा प्रस्तावित थी। ओवैसी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी पार्टी की तरफ से कुछ प्रत्याशी इस बार नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए खड़े हुए हैं। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि पूर्व में 30 जून को सभा के लिए अनुमति मांगी गई थी। बाद में इसे 1 जुलाई किया गया। अनुमति के संबंध में अंतिम निर्णय प्रशासन को करना था। उनके पास आवेदन भेज दिया गया था। तारीख में बदलाव के कारण इस पर निर्णय नहीं हुआ। हमारी तरफ से कोई अनुमति सभा के संबंध में नहीं दी गई है। ओवैसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे या नहीं फिलहाल इसकी अधिकृत सूचना नहीं होने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। कहा जा रहा है कि राजस्थान की घटना और इसे लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सभा की अनुमति का मामला खटाई में पड़ गया। ओवैसी की पार्टी के पदाधिकारियों ने अफसरों से संपर्क कर अनुमति के बारे में चर्चा भी की थी, लेकिन उन्हें उदयपुर की घटना का हवाला दिया। शहर में घटना को लेकर दोपहर तक बाजार बंद रखे गए। राजनीतिक दलों के कुछ उम्मीदवारों ने भी दोपहर तक जनसंपर्क नहीं करने का फैसला लिया।