फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News Fire broke out in Choithram vegetable market of Indore

Fire in Choithram Sabji Mandi: इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में लगी आग, दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत से पाया काबू

Wed, 14 Jun 2023 04:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी देवी अहिल्याबाई होलकर सब्जी मंडी (चोइथराम सब्जी मंडी) में बुधवार दोपहर को भयानक आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैल गई और देखते ही देखते कई दुकानों को इसने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और काला धुआं काफी दूर से नजर आ रहा था।
 

विज्ञापन
MP News Fire broke out in Choithram vegetable market of Indore
मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की चोईथराम सब्जी मंडी में बुधवार दोपहर आग लग गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग किस कारण से लगी, यह पता नहीं चल सका है। आग गेट वाले हिस्से में लगी। आग लगते ही काला धुआं दूर तक नजर आने लगा। दोपहर में मंडी में भारी भीड़ थी। आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड की दमकलें भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी प्रदेश में सबसे बड़ी मंडी है। यह शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में है। आग लगने की सूचना मिलते ही सांसद शंकर लालवानी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। दो दिन पहले ही राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लग गई थी। सेना की मदद लेने के बाद भी आग पर काबू पाने में 10 घंटे लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को हटाया...
जब आग की लपटें लोगों को दिखने लगी तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मंडी के भीतर का हिस्सा खुला है, इसलिए जो भीतर थे, उन्हें आग से बचने का पर्याप्त समय मिल गया। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। इससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया, ताकि दमकलें व टैंकर आग बुझाने पहुंच सके। 


आम से भरे आठ सौ बक्से जले...
आग मंडी के उस हिस्से में लगी, जहां फल बिकते हैं। सबसे पहले आग 44 नंबर दुकान में लगी। यह दुकान ओमप्रकाश मनोहरलाल की है। इसके बाद 66 नंबर दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने की वजह से दो हजार खाली बक्से, आठ सौ कैरेट आम के बक्से जल गए। इसके अलावा कम्यूटर, एसी और फर्नीचर भी जल गया। दुकान के बार एक आयशर वाहन भी खड़ा था, जिसे चालक हटा नहीं पाया और उसका केबिन भी जल गया। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। दो टैंकर पानी आग बुझाने के लिए इस्तेमाल हुआ। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद शंकर लालवानी भी मौके पर पहुंच गए थे।

नहीं थे आग बुझाने के उपकरण...
प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों किसान, व्यापारी और ग्राहक आते हैं। करोड़ों रुपये का कारोबार होता है, लेकिन आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे और न तो दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्र रखे थे। न ही परिसर में इसके लिए कोई व्यवस्था की गई। इस कारण आग ने विकाराल रूप धारण कर लिया। यदि फायर ब्रिगेड की दमकलें और थोड़ी देर लगाती तो ज्यादा दुकानों में आग लग सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed