फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Damoh's fake doctor John Cam sent his CV to Indore consultancy three times

MP News: दमोह मौत कांड का आरोपी खुद को बताता था इंटरनेशनल डॉक्टर, इंदौर की कंसल्टेंसी को तीन बार भेजा बायोडाटा

Sat, 12 Apr 2025 10:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Apr 2025 10:16 AM IST
सार

इंदौर की एक रोजगार कंसल्टेंसी फर्म के निदेशक ने बताया कि कैम ने 2020, 2023 और 2024 में तीन बार नौकरी के लिए बायोडाटा भेजा था। कैम ने खुद को विदेशों में कार्यरत अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट बताया और बड़ी संख्या में एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी सर्जरी का दावा किया।

विज्ञापन
MP News: Damoh's fake doctor John Cam sent his CV to Indore consultancy three times
फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के मिशनरी अस्पताल में सात लोगों की मौत के आरोपी के फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र जॉन कैम की गिरफ्तारी के बाद अब एक और नया खुलासा इंदौर से सामने आया है। इंदौर की एक रोजगार कंसल्टेंसी फर्म के निदेशक पंकज सोनी के अनुसार कैम ने वर्ष 2020, 2023 और 2024 में तीन बार नौकरी के लिए अपना बायोडाटा ईमेल के माध्यम से भेजा था।

विज्ञापन


पंकज सोनी ने बताया कि उनकी फर्म डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मियों की भर्ती के लिए देश भर के अस्पतालों को सेवाएं प्रदान करती है। जब कैम का बायोडाटा मिला तो उनको भी संदेह हुआ था, क्योंकि बायोडाटा में कहा गया था कि कैम कई विदेशी नामी संस्थानों से जुड़ा हुआ है, फिर भी नौकरी की तलाश भारत में कर रहा था। वर्ष 2020 में जब एक अस्पताल के लिए कार्डियोलॉजिस्ट की आवश्यकता थी, तो कैम ने पहली बार आवेदन भेजा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा के परिवार को दस-दस लाख के बॉन्ड पर जमानत, पासपोर्ट जब्त होंगे, अब ऐसे होगी आरोपियों की पेशी
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी अनुभव और डिग्रियों का दावा
बायोडाटा में आरोपी की आरे से दावा किया गया था कि उसके पास डॉक्टरी की कई बड़ी डिग्रियां हैं। इसके साथ ही वो ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, स्पेन और फ्रांस के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने 18,740 कोरोनरी एंजियोग्राफी और 14,236 कोरोनरी एंजियोप्लास्टी जैसी जटिल हृदय सर्जरी करने का दावा भी किया था। पंकज को आश्चर्य हुआ कि विदेश में काम कर चुका एक अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट भारत के छोटे शहरों में रोजगार की तलाश क्यों कर रहा है। 2023 में उसका दूसरा आवेदन प्राप्त हुआ। ये आवेदन बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल को भेजा गया तो वहां के अधिकारी ने भी संदेह के आधार पर आवेदन खारिज कर दिया। इसके बाद फिर 2024 में कैम ने नौ पन्नों का विस्तृत बायोडाटा भेजा। इस बार उसने अपना स्थायी पताब्रिटेन के बर्मिंघम का दिया।
 

ये भी पढ़ें- एसीपी हिमांशु कार्तिकेय जीप पर लटके, वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

कैथ लैब सील, पुलिस हिरासत में कैम
दमोह के मिशनरी अस्पताल की कैथ लैब को प्रशासन ने गुरुवार को सील कर दिया है। वहीं कैम के खिलाफ दमोह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एम. के. जैन की शिकायत पर जालसाजी और गबन का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed