{"_id":"656ed2f1e8241abca70c8938","slug":"mp-new-cm-kailash-vijayvargiya-shivraj-singh-chouhan-narendra-singh-tomar-prahlad-patel-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: भोपाल में लगे कैलाश के पोस्टर, सीएम शिवराज गायब, रमेश मेंदोला बोले विजयवर्गीय को सीएम बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: भोपाल में लगे कैलाश के पोस्टर, सीएम शिवराज गायब, रमेश मेंदोला बोले विजयवर्गीय को सीएम बनाएं
Tue, 05 Dec 2023 01:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:06 PM IST
सार
भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में लगे पोस्टर में दिल्ली के नेताओं के फोटो के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का फोटो लगाया गया है।
विज्ञापन
भोपाल में लगे कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय kailash vijayvargiya को पोस्टर लगे हैं जिनमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के फोटो गायब हैं। यह पोस्टर हुजूर विधानसभा में लगे हैं। भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा की जीत के बाद उनके क्षेत्र में बधाई देने के लिए यह पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें शर्मा के बाद सबसे बड़ा पोस्टर कैलाश विजयवर्गीय का लगा है।
कैलाश बोले थे मुझे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
मप्र विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा एक से चुनाव लड़े और प्रचार के दौरान ही उन्होंने कहा था कि वे बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कई मंचों पर उनके समर्थकों ने भी यह नारेबाजी की थी कि अगले मुख्यमंत्री वही होंगे।
रमेश मेंदोला बोले कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री बनाया जाए
मप्र में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले विधायक रमेश मेंदोला ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की यही मांग है और केंद्र सरकार को जन भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम की रेस में तोमर, पटेल और विजयवर्गीय का नाम
मप्र के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय के नाम सामने आ रहे हैं। अभी गृहमंत्री अमित शाह ने भी इन सभी नेताओं से बात की है और जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने वाली है।