Indore News:सांसद लालवानी बोले-इंदौर के पार्षद नाराज नहीं, काम को लेकर ज्यादा उत्साहित
सांसद लालवानी ने विकास यात्रा को लेकर कहा कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकलेगी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्षद, संगठन के पदाधिकारी उसमें शामिल होकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में विकास यात्रा की बैठक में पार्षदों द्वारा सार्वजनिक रुप से अफसरों की शिकायत करने का मामला भोपाल तक पहुंच गया है। शनिवार को पार्षदों की बैठक संगठन के पदाधिकारियों ने ली और उनकी नाराजगी भी दूर करने की कोशिश की। बाद में मीडिया से चर्चा हुई। जिसमें सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में काफी विकास कार्य हुए है। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इस बार चुनकर आए पार्षद अफसरों से नाराज नहीं है, बल्कि वे काम को लेकर उत्साहित है, वे चाहते है कि वार्डों में जल्दी काम हो जाए।
२० दिन चलेगी विकास यात्रा
सांसद लालवानी ने विकास यात्रा को लेकर कहा कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकलेगी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्षद, संगठन के पदाधिकारी उसमें शामिल होकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से मिलेंगे। अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इंदौर में यात्रा रविवार से शुरू हो जाएगी। पहले यात्रा २० फरवरी तक संचालित होने वाली थी, लेकिन अब यात्रा २५ फरवरी तक होगी। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि यात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यात्रा के दौरान विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण भी होंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राही सम्मेलन होंगे। सभी वार्डों में सम्मेलन भी होंगे।
अफसर भी रहेंगे यात्रा में साथ
लालवानी ने कहा कि विकास यात्रा में सत्ता और संगठन की सहभागिता होगी। अफसर भी यात्रा में साथ चलेंगे, ताकि विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधि उन्हें दिशा-निर्देश दे सके।
