फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election Result 2023 indore candidate congress bjp

MP Election Result: कांग्रेस मुक्त हुआ इंदौर, सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा विधायक, मिली रिकॉर्ड जीत

Sun, 03 Dec 2023 09:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 03 Dec 2023 09:10 PM IST
सार

इंदौर में भाजपा के नेताओं ने रिकार्ड जीत ली है। रमेश मेंदोला ने एक लाख सात हजार वोटों से जीतकर नया रिकार्ड बनाया है। 

विज्ञापन
MP Election Result 2023 indore candidate congress bjp
भाजपा के विधायक। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम में इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा के नेताओं ने जीत दर्ज की है। इससे पहले 1993 में भाजपा ने इंदौर जिले में सभी सीटें जीती थीं। भाजपा के नेताओं ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। विधानसभा दो से रमेश मेंदोला ने एक लाख सात हजार वोटों से जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। वहीं भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहली बार विधानसभा चुनाव में 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। 
विज्ञापन


पिछली बार कांग्रेस के पास थी चार सीटें
पिछली बार यानी 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास इंदौर जिले में 9 में से चार सीटें थी। उस चुनाव में संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, तुलसी सिलावट और विशाल पटेल जीते थे। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सिलावट भाजपा में शामिल हो गए थे और वे उपचुनाव में जीत गए थे। इस बार कांग्रेस का क्लीन स्विप हो गया है और 9 में से 9 सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है। 
विज्ञापन


50 हजार के अंतर से जीते तीन विधायक
भाजपा के तीन विधायक 50 हजार मतों के अंतर से जीते हैं। कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला और तुलसी सिलावट को जनता ने बड़ी जीत दिलाई है। सबसे कम मतों के अंतर से गोलू शुक्ला जीते हैं जिन्हें 14757 मत अधिक मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विधानसभा जीते हारे अंतर पिछले विधायक, जीत का अंतर
एक कैलाश विजयवर्गीय संजय शुक्ला 57719 संजय शुक्ला - 8163
दो  रमेश मेंदोला चिंटू चौकसे 107047 रमेश मेंदोला - 71011
तीन गोलू शुक्ला पिंटू जोशी 14757 आकाश विजयवर्गीय - 5751
चार मालिनी गौड़ राजा मांधवानी 69837 मालिनी गौड़ - 43090
पांच महेंद्र हार्डिया सत्यनारायण पटेल 15404 महेंद्र हार्डिया - 1133
राऊ मधु वर्मा जीतू पटवारी 35522 जीतू पटवारी - 5703
महू ऊषा ठाकुर अंतरसिंह दरबार 34392 ऊषा ठाकुर - 7157
सांवेर तुलसी सिलावट रीना बौरासी सेतिया 68854 तुलसी सिलावट - 53000
देपालपुर मनोज पटेल विशाल पटेल 13698 विशाल पटेल - 9044
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed