{"_id":"656ca01a87d56136f90441d9","slug":"mp-election-result-2023-indore-candidate-congress-bjp-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election Result: कांग्रेस मुक्त हुआ इंदौर, सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा विधायक, मिली रिकॉर्ड जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election Result: कांग्रेस मुक्त हुआ इंदौर, सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा विधायक, मिली रिकॉर्ड जीत
Sun, 03 Dec 2023 09:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 03 Dec 2023 09:10 PM IST
सार
इंदौर में भाजपा के नेताओं ने रिकार्ड जीत ली है। रमेश मेंदोला ने एक लाख सात हजार वोटों से जीतकर नया रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा के विधायक।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
मप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम में इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा के नेताओं ने जीत दर्ज की है। इससे पहले 1993 में भाजपा ने इंदौर जिले में सभी सीटें जीती थीं। भाजपा के नेताओं ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। विधानसभा दो से रमेश मेंदोला ने एक लाख सात हजार वोटों से जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। वहीं भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहली बार विधानसभा चुनाव में 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं।
पिछली बार कांग्रेस के पास थी चार सीटें
पिछली बार यानी 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास इंदौर जिले में 9 में से चार सीटें थी। उस चुनाव में संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, तुलसी सिलावट और विशाल पटेल जीते थे। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सिलावट भाजपा में शामिल हो गए थे और वे उपचुनाव में जीत गए थे। इस बार कांग्रेस का क्लीन स्विप हो गया है और 9 में से 9 सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है।
50 हजार के अंतर से जीते तीन विधायक
भाजपा के तीन विधायक 50 हजार मतों के अंतर से जीते हैं। कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला और तुलसी सिलावट को जनता ने बड़ी जीत दिलाई है। सबसे कम मतों के अंतर से गोलू शुक्ला जीते हैं जिन्हें 14757 मत अधिक मिले हैं।

| विधानसभा | जीते | हारे | अंतर | पिछले विधायक, जीत का अंतर |
| एक | कैलाश विजयवर्गीय | संजय शुक्ला | 57719 | संजय शुक्ला - 8163 |
| दो | रमेश मेंदोला | चिंटू चौकसे | 107047 | रमेश मेंदोला - 71011 |
| तीन | गोलू शुक्ला | पिंटू जोशी | 14757 | आकाश विजयवर्गीय - 5751 |
| चार | मालिनी गौड़ | राजा मांधवानी | 69837 | मालिनी गौड़ - 43090 |
| पांच | महेंद्र हार्डिया | सत्यनारायण पटेल | 15404 | महेंद्र हार्डिया - 1133 |
| राऊ | मधु वर्मा | जीतू पटवारी | 35522 | जीतू पटवारी - 5703 |
| महू | ऊषा ठाकुर | अंतरसिंह दरबार | 34392 | ऊषा ठाकुर - 7157 |
| सांवेर | तुलसी सिलावट | रीना बौरासी सेतिया | 68854 | तुलसी सिलावट - 53000 |
| देपालपुर | मनोज पटेल | विशाल पटेल | 13698 | विशाल पटेल - 9044 |