फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Vijayvargiya's efforts begin for 'big responsibility' in the state, Shivraj missing from the

MP Election 2023: प्रदेश में ‘बड़ी जिम्मेदारी’ के लिए विजयवर्गीय की कवायद शुरू, पोस्टर से शिवराज गायब

Tue, 05 Dec 2023 02:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 05 Dec 2023 02:58 PM IST
सार

 शिवराज लाड़ली बहना योजना को गेम चेेंजर साबित करने में तुले है। विजयवर्गीय ने जीतने के बाद ही उस योजना के बजाए मोदी के शीर्ष  नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति को श्रेय देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Vijayvargiya's efforts begin for 'big responsibility' in the state, Shivraj missing from the
भोपाल के पोस्टरों में शिवराज नदारद - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की एक सभा में कैैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि वे विधायक बनने नहीं आए है,सरकार में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है और विजयवर्गीय खेमे ने ‘बड़ी जिम्मेदारी’ के लिए लाबिंग शुरू कर दी है। विजयवर्गीय के खास समर्थक विधायक रमेश मेंदौला ने विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के साथ माहौल बनाना शुरू कर दिया,उधर भोपाल में विजयवर्गीय समर्थक द्वारा लगाए गए होर्डिंगों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चेहरा गायब कर दिया।

विज्ञापन


इंदौर के एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद विजयवर्गीय के दिल्ली में सक्रिय होना भी यह संकेत दे रहा है कि वे मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे रहना चाहते है। इस रेस मेें उनके साथ नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल भी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने की इच्छा विजयवर्गीय की काफी पुरानी है। जब उमाभारती ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा से दिया था और शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में सीएम का चेहरा खोज रहा था। तब विजयवर्गीय ने कोशिश की थी,लेकिन तब उनका राजनीतिक कद इतना बड़ा नहीं था। बाद में बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल बाद एक बार फिर वे मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं खोज रहे है। अगले साल लोकसभा चुनाव तक लगता नहीं कि शीष नेतृत्व बदलाव करे,लेकिन विजयवर्गीय शीर्ष नेतृत्व तक अपने बयानों से भी अपनी मंशा पहुंचा रहे है। शिवराज लाड़ली बहना योजना को गेम चेेंजर साबित करने में तुले है। विजयवर्गीय ने जीतने के बाद ही उस योजना के बजाए मोदी के शीर्ष नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति को श्रेय देना शुरू कर दिया है। उनके बदले तेवर की प्रदेश की राजनीति में बड़ी चर्चा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed