{"_id":"652f9f92409f43cfa10ea00e","slug":"mp-election-2023-trouble-in-deciding-bjp-candidates-for-half-of-the-14-seats-in-nimar-region-not-finding-str-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: निमाड़ क्षेत्र की आधी 14 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार तय करने में माथापच्ची, नहीं मिल रहे दमदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: निमाड़ क्षेत्र की आधी 14 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार तय करने में माथापच्ची, नहीं मिल रहे दमदार
Wed, 18 Oct 2023 02:34 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:34 PM IST
सार
निमाड़ बेल्ट में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायकों की सीटें भी है। उनमे से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का टिकट भाजपा ने तय किया है, जबकि मांधाता सीट से नारायण पटेल, सुमित्रा कास्डेकर और सचिन बिरला के नाम भी भाजपा की चार सूचियों में नहीं है।
विज्ञापन
निमाड़ की 14 सीटों पर टिकट तय नहीं।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा को प्रदेश में अब बचे 94 टिकट तय करना है। दावेदारों को भाजपा की सूची का इंतजार है, लेकिन उम्मीदवार तय करने में भाजपा के रणनीतिकारों को परेशानी हो रही है। कहीं दमदार चेहरे नहीं हैं तो किसी सीट पर विधायकों ने दूसरा विकल्प ही तैयार होने नहीं दिया और पार्टी की नजरों में कुछ विधायक खुद एंटी इंकम्बेंसी फेक्टर से जूझ रहे हैं। यह स्थिति मालवा की बची 14 सीटों पर भी है। इस क्षेत्र में कुल 28 विधानसभा सीटें हैं, उनमें से 14 सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
भाजपा इन 14 में से ज्यादातर सीटों को कमजोर मानकर चल रही है, इसलिए यहां उम्मीदवार चयन में ज्यादा समय लिया जा रहा है। दिल्ली में टिकट को लेकर मंगलवार देर रात तक चली बैठक में भी निमाड़ की 14 सीटों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के नेता बची सीटों के लिए सूची तैयार कर बैठक में ले गए थे, लेकिन उन पर सहमति नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ आए तीन विधायकों के टिकट भी होल्ड पर
निमाड़ में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायकों की सीटें भी हैं। उनमे से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का टिकट भाजपा ने तय किया है, जबकि नारायण पटेल, सुमित्रा कास्डेकर और सचिन बिरला के नाम भी भाजपा की चार सूचियों में नहीं आए। सचिन बिरला का बड़वाह से टिकट लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन मांधाता से नारायण पटेल और नेपानगर से सुमित्रा के नाम भाजपा के सर्वे के मापदंड में फिट नहीं बैठ रहे हैं। इन दोनो सीटों पर भाजपा दूसरे नामों पर विचार कर सकती है। इसके अलावा पंधाना सीट पर भाजपा विधायक राम दोगने का टिकट भी बदला जा सकता है। हाल ही में कांग्रेस नेत्री छाया मोरे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वे पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।
विज्ञापन
मालवा की इन सीटों पर तय नहीं उम्मीदवार
निमाड़ में कुल 28 सीटों से भाजपा ने 14 सीटों पर ही टिकट तय किए हैं। इनमें ज्यादातर वे सीटें है, जिन्हें भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में जीत नहीं पाई थी। बची 14 सीटों में मांधाता, खंडवा, पंधाना, नेपानगर, बुरहानपुर, भीकनगांव, बड़वाह, खरगोन, भगवानपुरा, सेंधवा, जोबट, सरदारपुर मनावर और धार सीट शामिल है।
