फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Triangular contest on four seats of Indore division, Chauhan, Darbar, Dawar and Yadav did no

MP Election 2023: इंदौर संभाग की चार सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, नहीं माने चौहान, दरबार, डावर और यादव

Thu, 02 Nov 2023 07:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

खंडवा के सांसद रहे नंदकुमार चौहान के बेटे हर्ष चौहान ने अपने पिता की राजनीतिक अदावत को बरकार रखा। वे बुरहानपुर से भाजपा के बागी बनकर चुनाव मैदान में है। उन्हें वरिष्ठों ने मनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन
MP Election 2023: Triangular contest on four seats of Indore division, Chauhan, Darbar, Dawar and Yadav did no
बघेल ने नामांकन वापस लिया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर संभाग की चार सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बागियों ने पीछे हटने से इनकार किया और अब बुरहानपुर, धार, जोबट और महू सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है, जबकि अन्य चार सीटों पर दोनो दल अंसतुष्टों को मनाने में सफल रहे। पूर्व भाजपा विधायक रंजना बघेल, कांग्रेस के पूर्व विधायक जेवियर मेढ़ा ने नामांकन वापस ले लिया है। दोनो से राष्ट्रीय स्तर के नेताअेां ने सीधे चर्चा की थी।

विज्ञापन

नहीं माने हर्ष चौहान

खंडवा के सांसद रहे नंदकुमार चौहान के बेटे हर्ष चौहान ने अपने पिता की राजनीतिक अदावत को बरकरार रखा। वे बुरहानपुर से भाजपा के बागी बनकर चुनाव मैदान में है। उन्हें वरिष्ठों ने मनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं माने। इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबला था और कांग्रेस के बागी सुरेंद्र सिंह शेरा चुनाव जीत गए थे। इस बार फिर त्रिकोणीय मुकाबला है।

विज्ञापन

महू में त्रिकोणीय मुकाबला

महू विधानसभा सीट पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए रामकिशोर शुक्ला के टिकट का विरोध कर रहे पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार ने नामांकन वापस नहीं लिया। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और बागी उम्मीदवार के रुप मे मैदान में बने है। अब महू में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। भाजपा ने दोबारा उषा ठाकुर को टिकट दिया है। दरबार लगातार तीन बार महू सीट से चुनाव हार चुके थे और इस बार भी टिकट मांग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोबट में पूर्व विधायक डावर ने ठोकी ताल

जोबट विधनासभा सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक माधो सिंह डावर ने भाजपा उम्मीदवार विशाल रावत के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। वे भाजपा उम्मीदवार विशाल रावत की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे है।

धार में कांग्रेस और भाजपा के बागी मैदान में

धार विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागी कुलदीप बुंदेला और भाजपा के बागी राजीव यादव ने नामांकन वापस नहीं लिया, हालांकि यादव पर नामांकन वापसी का जर्बजस्त दबाव रहा, लेकिन वे नहीं माने। देपालपुर से भाजपा के बागी प्रत्याशी राजेंद्र चौधरी भी नहीं माने और वे भी मैदान में बने हुए है। 

रंजना,जेवियर मान गए

मनावर सीट से पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने नामांकन वापस ले लिया है। उनसे इंदौर में अमित शाह ने बात की थी। इसके अलावा झाबुआ सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने भी नामांकन वापस ले लिया है। रणदीप सुरजेवाला उन्हें लेकर दिल्ली गए थे और बड़े नेताअेां से चर्चा के बाद वे मान गए। बदनावर सीट से कांग्रेस नेता अभिषेक बना टिंकू भी मैदान से हट गए है। इसके अलावा तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अखिलेश शाह ने भी नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed