फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: This time also Congress has hopes from Nimar, in the last election it had captured 21 out of

MP Election 2023: कांग्रेस को इस बार भी है निमाड़ से उम्मीद, पिछले चुनाव में 28 में से 21 सीटों पर था कब्जा

Tue, 17 Oct 2023 01:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Oct 2023 01:07 PM IST
सार

निमाड़ की 28 में से 21 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी। इसके अलावा खंडवा के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, भगवानपुरा से केदार डावर ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। इस तरह कुल 23 सीटें कांग्रेस के पास थी।

विज्ञापन
MP Election 2023: This time also Congress has hopes from Nimar, in the last election it had captured 21 out of
निमाड़ फायदेमंद रहा कांग्रेस के लिए - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश की सत्ता की रास्ता मालवा निमाड़ से होकर गुजरता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस का मालवा की तुलना में निमाड़ में बेहतर प्रदर्शन रहा था। इस क्षेत्र की 28 सीटों मे से 21 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे और दो पर कांग्रेस के बागी चुनाव जीते। बाद में उन्होंने कांग्रेस को ही समर्थन दिया। इस बार भी कांग्रेस ने निमाड़ की 28 सीटों में से 19 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इनमें अधिकांश विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। कांग्रेस खंडवा, खरगोन, धार और झाबुआ जिले को अपना वोटबैंक मानकर चल रही है। इन चार जिलों में एससी और एसटी की ज्यादातर सीटें है।

विज्ञापन


मालवा क्षेत्र की बात करें तो यहां कुल 38 सीटें है। इनमें कांग्रेस ने 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है और 22 सीटों को होल्ड पर रखा है।मालवा में 38 में से कांग्रेस ने 13 सीट जीती थी और एक निर्दलीय ने भी समर्थन दिया था। इस तरह 38 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीत के बाद चार कांग्रेस विधायकों ने भाजपा का दामन थामा
निमाड़ की 28 में से 21 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी। इसके अलावा खंडवा के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, भगवानपुरा से केदार डावर ने कांग्रेस को समर्थन दिया था। इस तरह कुल 23 सीटें कांग्रेस के पास थी।



दलबदल की राजनीति के बाद मांधाता से विधायक नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा कास्डेकर, सचिन बिरला ने भाजपा का दामन थाम लिया, सिंधिया गुट के विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। जोबट में कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुलोचना रावत ने जीत कर कांग्रेस से एक सीट छिन ली और निमाड़ में कांग्रेस की सीट घटकर 18 रह गई थी।

मालवा में कमजोर था कांग्रेस का प्रदर्शन, बाद में हुआ नुकसान
मालवा में सुसनेर से निर्दलीय विक्रम सिंह राणा चुनाव जीते, जबकि 13 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीते थे। मनोहर ऊंटवाल के सांसद बनने के बाद आगर सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी जीते और कांग्रेस की सीट 14 हो गई,जबकि तीन कांग्रेस विधायक भाजपा में चले गए। इनमें मनोज चौधरी, हरदीप सिंह डंग और तुलसी सिलावट शामिल है। इसके बाद कांग्रेस की घटकर 11 सीट रह गई। मालवा में कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में कम सीटें मिली थी और उपचुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार नहीं जीत पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed