फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 result: Five contenders for ministerial posts from Indore, two were ministers in the previous

MP Election 2023 result: इंदौर से मंत्री पद के पांच दावेदार, पिछली सरकार में थे दो मंत्री

Mon, 04 Dec 2023 08:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Dec 2023 08:56 PM IST
सार

चार साल पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में तुलसी सिलावट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के सेनापति है। सिंधिया उन्हें दोबारा मंत्री बनाने के लिए जोर लगा सकते है। मालवा निमाड़ में उनके खेमे से सबसे मजबूत दावेदार सिलावट ही है।

विज्ञापन
MP Election 2023 result: Five contenders for ministerial posts from Indore, two were ministers in the previous
इंदौर से पांच उम्मीदवार मंत्री पद के दावेदार - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर जिले की सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीत चुके है। इसके साथ ही प्रदेश के मंत्रीमंडल में इंदौर के पांच विधायकों का दावा मंत्री पद के लिए मजबूत हो चुका है। ये सभी विधायक चार से पांच बार चुनाव जीत चुके है। एक नंबर से चुनाव जीते विजयवर्गीय खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में है। इसके अलावा प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने वाले रमेश मेंदौला चार बार से लगातार चुनाव जीत रहे है, लेकिन एक बार भी मंत्री नहीं बने है। मेंदौला के अलावा महेंद्र हार्डिया, तुलसी सिलावट, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर का दावा भी मंत्री पद के लिए मजबूत है।

विज्ञापन

विजयवर्गीय मंत्री नहीं बने तो मेंदौला का दावा मजबूत

लोकसभा चुनाव तक लगता नहीं कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री न बनए। इस स्थिति में विजयवर्गीय को मंत्रीमंडल में या संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि विजयवर्गीय मंत्रीपद से इस्तीफा देकर ही संगठन के काम में जुटे थे। यदि विजयवर्गीय मंत्री नहीं बनते है तो फिर मैंदोला का दावा मंत्री पद के लिए सबसे मजबूत रहेगा।

विज्ञापन

महिला कोटे से उषा या मालिनी

मंत्रीमंडल में महिला विधायक भी शामिल होंगी। बुरहानपुर से चुनाव जीती अर्चना चिटनीस भी मंत्री बन सकती है, लेकिन इंदौर जिले से चुनाव जीती उषा ठाकुर और मालिनी गौड़ में से भी किसी एक को मौका मिल सकता है। उषा पहले मंत्री रह चुकी है, इसलिए इस बार उनका मंत्रीमंडल में शामिल होने का दावा कमजोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधिया लगा सकते है सिलावट के लिए जोर

चार साल पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में तुलसी सिलावट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के सेनापति है। सिंधिया उन्हें दोबारा मंत्री बनाने के लिए जोर लगा सकते है। मालवा निमाड़ में उनके खेमे से सबसे मजबूत दावेदार सिलावट ही है। लगातार पांच बार जीत दर्ज कराने वाले महेंद्र हार्डिया मंत्री पद के दावेदार है। पहले वे स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है, लेकिन पिछली सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था।

मालवा निमाड़ से इन्हें मिल सकता है मंत्रीपद

मालवा निमाड़ से विजय शाह, नागर सिंह चौहान, मोहन यादव, राजकुमार मेव, अेामप्रकाश सखलेचा, गायत्री राजे पंवार, जगदीश देवड़ा, हरदीप सिंह डंग, चैतन्य कश्यप, राजेद्र पांडे, चिंतामण मालवीय भी मंत्री पद की दौड़ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed