फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Protest against Raja Mandhwani's candidature in Indore, Akshay's supporters burnt his effigy

MP Election 2023: इंदौर में मंधवानी की उम्मीदवारी का विरोध, टिकट कटने से नाराज अक्षय समर्थकों ने जलाया पुतला

Mon, 16 Oct 2023 07:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 16 Oct 2023 07:23 PM IST
सार

दोपहर एक बजे कांग्रेस का झंडा लेकर कार्यकर्ता रैली के रुप में गांधी भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी का पुतला जलाया। कार्यालय में तब वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं थे, इसलिए समर्थक सड़क पर ही नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर करते रहे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Protest against Raja Mandhwani's candidature in Indore, Akshay's supporters burnt his effigy
कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी का पुतला जलाया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस के टिकट तय होने के बाद कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इंदौर की चार नंबर सीट से कांग्रेस ने राजा मंधवानी को टिकट दिया है। इस सीट से कांग्रेस नेता अक्षय बम भी दावेदारी कर रहे थे और उन्होंने कार्यालय भी खोल लिया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

विज्ञापन


इससे नाराज उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में आए उनके समर्थकों का कहना था कि जिस नेता को कांग्रेस के कार्यकर्ता ही ठीक से नहीं पहचानते है, वे चुनाव में जनता का दिल कैसे जीतेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से टिकट बदलने की मांग की। दोपहर एक बजे कांग्रेस का झंडा लेकर कार्यकर्ता रैली के रुप में गांधी भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी का पुतला जलाया। कार्यालय में तब वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं थे, इसलिए समर्थक सड़क पर ही नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर करते रहे। इस दौरान यातायात भी बाधित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खेमे से जुड़े है और क्षेत्र में सिंधी वोटबैंक के समीकरण को ध्यान में रखकर उनका टिकट कांग्रेस ने तय किया,जबकि अक्षय बम को दिग्विजय सिंह और विवेक तनखा की तरफ से चुनाव लड़ने के संकेत मिल गए थे और उन्होंने क्षेत्र में पानी के निशुल्क टैंकरों के संचालन के अलावा कई आयोजन भी किए थे, लेकिन अंतिम समय में वे टिकट की दौड़ से बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed