MP Election 2023: मालवा निमाड़ में प्रियंका की दूसरी सभा सांवेर में, इंदौर में भी होगी सभा
प्रियंका की सभा के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। प्रियंका रोड शो भी कर सकती है। उधर राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा कराने की प्लानिंग की जा रही है। राहुल इससे पहले मालवा की कालापीपल सीट पर चुनावी सभा को संबोधित कर चुके है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदिवासी अंचल में पिछले माह आम सभा लेने के बाद प्रियंका गांधी आठ नवंबर को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आम सभा में शामिल होंगी। कांग्रेस ने इसकी तैयारी कर ली है।प्रियंका आठ नंवबर को दिल्ली से सुबह साढ़े 9 बजे रवाना होंगीं और 11 बजे इंदौर पहुंचेंगी। इसके बाद वे साढ़े 11 बजे सांवेर के मांगलिया क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे खातेगांव में सभा लेंगी। कांग्रेस उम्मीदवार रीना बौरासी सेतिया ने बताया कि सभा को लेकर मंडलम और बूथ स्तर पर बैठकें ली जा रही है।
उधर पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रियंका गांधी आम सभा कर सकती है। कांग्रेस सचिव राजेश चौकसे ने बताया कि सभा के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। प्रियंका रोड शो भी कर सकती है। उधर राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा कराने की प्लानिंग की जा रही है। राहुल इससे पहले मालवा की कालापीपल सीट पर चुनावी सभा को संबोधित कर चुके है।
मालवा निमाड़ पर कांग्रेस का ज्यादा फोकस
मालवा और निमाड़ क्षेत्र में कांग्रेस का फोकस ज्यादा है,क्योकि यहां प्रदेश की सबसे ज्यादा आदिवासी सीटे है, जिन्हें कांग्रेस अपना परंपरागत वोटबैंक मानती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा आदिवासी सीटें जीती थीं।
इन सीटों पर कांग्रेस ने सोच विचार कर उम्मीदवार उतारे है और जयस के पदाधिकारियों को भी दो सीटों पर टिकट दिए है। आदिवासी बहुल्य धार जिले में प्रियंका की सभा हो चुकी है। एक सभा खरगोन में भी हो सकती है,क्योकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी सीटें जीतीं थी।
