फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Priyanka Gandhi said- Along with Virat's century, Onion also got its century.

MP Election 2023: प्रियंका गांधी ने कहा- विराट के शतक के साथ प्याज की भी सेंचुरी हो गई

Mon, 06 Nov 2023 07:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Nov 2023 07:55 PM IST
सार

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतीत की बातें कम करे और 10 सालों में हुए विकास के बारे में बताए। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने के बजाए अपने लिए 16 हजार करोड़ के दो नए हवाई जहाज खरीदे और संसद की नई बिल्डिंग करोड़ोंं खर्च किए।  

विज्ञापन
MP Election 2023: Priyanka Gandhi said- Along with Virat's century, Onion also got its century.
प्रियंका गांधी ने इंदौर में चुनावी सभा ली। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में आयोजित चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सरकारी पद खाली है, फिर भी युवा को रोजगार नहीं है। युवा सेना में जाना चाहता है, लेकिन मोदी सरकार उनके लिए चार साल नौकरी कर घर बैठने की स्कीम लाई। महंगाई बढ़ती जा रही है। विराट की सेंचुरी की साथ महंगे प्याज की भी सेंचुरी हो गई,लेकिन प्रधानमंत्री इस बारे में कुछ नहीं बोलते।

विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि मैं अपनी दादी इंदिरा गांधी का नाम लेती हुं तो मोदी आपत्ति लेते है, लेकिन वे अपने हर भाषण में नेहरुजी को याद करते है। कभी कहते है कि कांग्रेसियों का खून खराब है। उन्होंने क्या हमारे खून की लैंब में जांच कराई है। कांग्रेस एक क्रांतिकारी पार्टी रही है। हमारी सरकारों ने समानता के साथ सबको आगे बढ़ाने की कोशिश की।

विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतीत की बातें कम करे और 10 सालों में हुए विकास के बारे में बताए। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने के बजाए अपने लिए 16 हजार करोड़ के दो नए हवाई जहाज खरीदे और संसद की नई बिल्डिंग पर 25 हजार करोड़ बेवजह खर्च किए। सरकार के पास गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए काम करने का कोई विजन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के समय धर्म, देशभक्ति का गुलदस्ता देती है भाजपा

प्रियंका ने कहा भाजपा को जब जनता से काम निकालना होता है तो धर्म और देशभक्ति का गुलदस्ता पकड़ा देती है। नोटबंदी के समय देशप्रेम की बातें कर जनता को लाइन में लगवा दिया, लेकिन फायदा अमीरों को हुआ। जब हमारी सरकार थी तब भी टाटा बिरला जैसे उद्योगपति थे। हमें पता रहता था कि वे गाडि़यां, टूथपेस्ट , साबुन बनाते है, लेकिन किसी को नहीं पता कि अडानी,अंबानी क्या बनाते है। वे सिर्फ देश की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे है। जनता का वोट धर्म नहीं जागरुकता के लिए होना चाहिए।

प्रियंका ने पिता और भाई का जिक्र भी किया

-प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के अलावा पिता राजीव गांधी और भाई राहुल गांधी का जिक्र भी किया और कहा कि राहुल ने खुद के लिए नहीं देश के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

-भाषण की शुरुआत में प्रियंका ने खजराना गणेश को याद कर जयकारा लगाया।

- नाम लिए बगैर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के पुत्र के कथित वीडियो का जिक्र प्रियंका ने किया।

-प्रियंका ने प्रदेश सरकार को खूब कोसा, लेकिन शिवराज सिंंह चौहान का नाम एक बार भी नहीं लिया।

38 रुपये किलों में बिका प्याज

प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू नेे कहा कि प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी ने कभी देश के मोहल्ले, गलियों की खाक नहीं छानी। उन्हें सब्जी के भाव नहीं मालूम है। उन्होंने सभा में प्याज का भाव 100 रुपये किलो बताया, जबकि इंदौर में 38 रुपये किलो प्याज बिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed