फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Kamal Nath said - One crore youth of the state are unemployed, they need employment, not con

MP Election 2023: कमल नाथ बोले- प्रदेश के एक करोड़ नौजवान बेरोजगार, उन्हें ठेका या कमीशन नहीं, रोजगार चाहिए

Mon, 30 Oct 2023 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 30 Oct 2023 07:10 PM IST
सार

नाथ ने कहा कि अब मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है।  पैसे दिए बगैर काम नहीं होता है। प्रदेश को शिवराज ने चौपट  प्रदेश बना दिया है। भटकते हुए युवा को ठेका या कमीशन नहीं, बल्कि रोजगार और हाथों को काम चाहिए। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath said - One crore youth of the state are unemployed, they need employment, not con
रैली में शामिल हुए कमल नाथ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नामांकन जमा करने के अंतिम दिन इंदौर जिले की 9 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रैली के साथ नामांकन जमा करने पहुंचे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी शामिल हुए। उन्होंने मोती तबेला चौराहे पर एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के अपने मायने है। 40 साल मैने चुनाव लड़े और जीते है। इस बार का विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की तस्वीर सभी को पता है। शिवराज प्रदेश को ठग रहे है। उन्होंने कहा था कि 33 लाख करोड़ का निवेश आएगा, लेकिन कार्पोरेट घरानों को मध्य प्रदेश पर विश्वास नहीं है। नाथ ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो मध्य प्रदेश की छवि बदलने की कोशिश की। हमने तय किया था कि प्रदेश की पहचान माफिया या भ्रष्टाचार से नहीं होगी, लेकिन हमारी सरकार चली गई।

विज्ञापन

नाथ ने कहा कि अब मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है। पैसे दिए बगैर काम नहीं होता है। प्रदेश को शिवराज ने चौपट प्रदेश बना दिया है। भटकते हुए युवा को ठेका या कमीशन नहीं, बल्कि रोजगार और हाथों को काम चाहिए। शिवराज सिंह एक लाख नौजवानों को रोजगार देने की बात करते है लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश का एक करोड़ नौजवान बेरोजगार है। शिवराज की घोषणा की मशीन पांच महीने से डबल स्पीड से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाथ ने कहा कि कांग्रेस का साथ मत देना, कमल नाथ का साथ मत देना, लेकिन प्रदेश की तस्वीर वोट देते समय साथ रखना और सचाई का साथ देना। यह चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा।

नजर आई पटवारी और नाथ के बीच दूरी

सभा के दौरान कमल नाथ और राऊ प्रत्याशी जीतू पटवारी के बीच दूरी नजर आई। नाथ के भाषण से पहले जीतू स्वागत भाषण देना चाहते थे, लेकिन नाथ ने उन्हें बोलने का मौका दिए बगैर भाषण शुरू कर दिया। कांग्रेस उम्मीदवारों को रैली राजवाड़ा से शुरू हुई, लेकिन पटवारी उसमें शामिल नहीं हुए और सीधे सभा स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed