फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Kailash Vijayvargiya said- Congress wants to stop Ladli Behna Scheme.

MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस लाड़ली बहना योजना को बंद करना चाहती है

Mon, 16 Oct 2023 04:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 16 Oct 2023 04:53 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब मेरा टिकट फायनल हुआ तो  बेटे आकाश ने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर खुद को टिकट न देने की बात कही। यह बात मेरी जानकारी में भी नहीं थी। आकाश का यह कदम प्रशंसा योग्य है, क्योकि हमारी पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती।

विज्ञापन
MP Election 2023: Kailash Vijayvargiya said- Congress wants to stop Ladli Behna Scheme.
पत्रकारवार्ता में कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लाड़ली बहना योजना के भरोसे चुनाव में उतरी भाजपा ने इस योजना के मामले में कांग्रेस को घेरा है। इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने डेढ़ साल के शासनकाल में लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान योजना बंद कर थी।

विज्ञापन


कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण में कोई रुचि नहीं है। कांग्रेस को गलती से भी जनता ने वोट दे दिया तो वह लाड़ली बहना योजना भी कम बजट का बहाना बनाकर बंद कर देगी। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने तेजी से विकास के काम किए है। कांग्रेस को गरीबों से कोई लेना देना नहीं है, उनके नेतागण तो सिर्फ कुर्सी से मोह रखते है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटा आकाश नहीं लड़ना चाहता चुनाव

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब मेरा टिकट फायनल हुआ तो मेरे बेटे आकाश ने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर खुद को टिकट न देने की बात कही। यह बात मेरी जानकारी में भी नहीं थी। आकाश का यह कदम प्रशंसा योग्य है, क्योकि हमारी पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती।हालांकि तीन नंबर क्षेत्र के भाजपा पार्षद और जनता चाहती है कि आकाश को फिर टिकट मिलना चाहिए।


मध्य प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किए बगैर चुनाव लड़ने की रणनीति पर उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे है। वहां भाजपा ने किसी भी नेता को मुख्यमंत्री के रुप में प्रोजेक्ट नहीं किया। सभी जगह संगठन और मोदी सरकार के विकास के नाम पर वोट मांगे जा रहे है। संगठन की इस रणनीति पर सवाल नहीं उठाए जा सकते है।

कांग्रेस की सूूची फ्यूज बल्ब की माला

कांग्रेस की पहली सूची पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने बुझे हुए नेतागणों को टिकट दिया है। पूरी सूची फ्यूज बल्ब की माला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने सीरियल में हनुमान का काम करने वाले एक्टर को उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम तो अेारिजनल हनुमान के भक्त है।

कांग्रेस का प्रेम पाकिस्तान से है

जब विजयवर्गीय से पूछा गया कि चार नंबर विधानसभा से कांग्रेस ने जिन्हे उम्मीदवार बनाया गया है। वे पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए है। तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान का प्रेम पहले से है। कमल नाथ खुद उद्योगपति है और उन्होंने चार नंबर में उद्योगपति को ही टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed