फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Four Congress and one BJP candidates filed nomination forms in Indore.

MP Election 2023: इंदौर में चार कांग्रेस और एक भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

Thu, 26 Oct 2023 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Oct 2023 08:37 PM IST
सार

गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में 16 नामांकन जमा हुए। इनमें भाजपा कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दल व निर्दलीय भी शामिल है। विधासभा एक से राकेश भारद्वाज,तीन नंबर विधानसभा से भाजपा के बागी उम्मीदवार अखिलेश शाह ने निर्दलीय फार्म भरा।

विज्ञापन
MP Election 2023: Four Congress and one BJP candidates filed nomination forms in Indore.
कांग्रेस उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

राजनीतिक दलों द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चे दाखिल करना शुरू कर दिया है। फिलहाल वे मुर्हूत देखकर पर्चे भर रहे है, फिर सभी उम्मीदवार एक साथ आकर बड़े नेतागणों के साथ फिर बची प्रक्रिया पूरी करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस के तीन अौर भाजपा के एक प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इसके अलावा उम्मीदवार अब गलियों में घूम कर मतदाताअेां से भी मिल रहे है।

विज्ञापन

सुबह तीन नंबर के कांग्रेस उम्मीदवार दीपक जोशी और स्थानीय नेता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि तीन नंबर विधानसभा उनका गृह क्षेत्र रही है और उनके पिता महेश जोशी के समय के समर्पित कार्यकर्ता भी उनके साथ है।

विज्ञापन


इसके बाद राऊ के कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी भी नामांकन फार्म जमा करने आए। इसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने भी पर्चा दाखिल किया। दोनो उम्मीदवार अपने कुछ कार्यकर्तागणों के साथ ही आए थे। सोमवार और मंगलवार को सभी उम्मीदवार जुलूस के साथ फिर आएंगे। पांच नंबर विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण सत्तन ने भी नामांकन फार्म भर दिया। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के चिंटू चौकसे भी नामांकन फार्म जमा करने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 नामांकन हुए जमा
गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में 16 नामांकन जमा हुए। इनमें भाजपा कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दल व निर्दलीय भी शामिल है। विधासभा एक से राकेश भारद्वाज,तीन नंबर विधानसभा से भाजपा के बागी उम्मीदवार अखिलेश शाह, नासिर खान, विधानसभा पांच से विनोद त्यागी, पूनम खंडेलवाल ने निर्दलीय फार्म भरा। देपालपुर से भी तीन उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed