फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Controversial posters put up against Kamal Nath in Indore, case registered on Congress' comp

MP Election 2023: कमल नाथ के खिलाफ इंदौर में लगे विवादित पोस्टर, कांग्रेस की शिकायत पर केस दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 Nov 2023 08:22 PM IST
सार

पाटनीपुरा चौराहे के समीप शुक्रवार को कमल नाथ, आतंकवाद और पंजाब पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर पर मध्य प्रदेश युवा मंच भी लिखा हुआ था। कांग्रेस की शिकायत के बाद सक्रिय हुए पुलिस अधिकारियों ने   पोस्टर लगाने वालों की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
MP Election 2023: Controversial posters put up against Kamal Nath in Indore, case registered on Congress' comp
विवादित पोस्टर के मामले में केस दर्ज। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनावी माहौल में अब विवादित और आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की राजनीति शुरू हो गई है। इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ विवादित पोस्टर लगे। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई और चुनाव आयोग को शिकायत की। इसके बाद एमआईजी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पोस्टर पर पंजाब में आंतकियों की फंडिंग से जुड़े आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन


होर्डिंग में लगाने वाले का नाम मध्य प्रदेश युवा मंच लिखा गया है। शिकायत के बाद पोस्टर हटा लिए गए। नगर निगम ने संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत भी एक्शन लिया है,क्योकि जिस गेंट्री पर पोस्टर लगा था। वह नगर निगम की संपत्ति है औरर पोस्टर लगाने की अनुमति भी नहीं ली गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी खंगाले। पुलिस को पोस्टर लगाने वालों की जानकारी मिली है।

विज्ञापन

पाटनीपुरा चौराहे के समीप शुक्रवार को कमल नाथ, आंतकवाद और पंजाब पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर पर मध्य प्रदेश युवा मंच भी लिखा हुआ था। कांग्रेस की शिकायत के बाद सक्रिय हुए पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से पोस्टर लगाने वालों की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कुछ युवकों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के जरिए हुई है। पोस्टर रात के समय लगाए गए थे। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव का कहना है कि भाजपा बौखला गई है, इसलिए कमल नाथ की छवि गलत आरोप लगाकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के पोस्टर से धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की भी जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद नगर निगम ने विवादित पोस्टर हटा लिए है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed