{"_id":"65276b1826fb07703c0e2f35","slug":"mp-election-2023-congress-vidhansabha-3-pintu-joshi-ashwin-joshi-arvind-bagdi-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस कार्यालय की बैठक में समर्थकों ने की नारेबाजी, शहर अध्यक्ष ने शांत करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस कार्यालय की बैठक में समर्थकों ने की नारेबाजी, शहर अध्यक्ष ने शांत करवाया
Thu, 12 Oct 2023 09:12 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 12 Oct 2023 09:12 AM IST
सार
इंदौर के विधानसभा तीन में कांग्रेस से तीन प्रमुख नाम हैं, संगठन को इनमें से एक नाम को तय करने में पसीने छूट रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के आकाश विजयवर्गीय यहां से विधायक हैं।
विज्ञापन
पिंटू जोशी, अश्विन जोशी, अरविंद बागड़ी
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन में कांग्रेस को नाम तय करने के लिए खासी मशक्कत करना पड़ रही है। मंगलवार रात में हुई बैठक में इस क्षेत्र के दावेदारों ने अपना नाम दमदारी से रखा। इनके समर्थकों ने नारेबाजी भी की जिसे बाद में शांत करवाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
लोकसभा प्रभारी के सामने ही की दावेदारी
जानकारी के मुताबिक पार्टी की बैठक में पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे दीपक जोशी उर्फ पिंटू ने लोकसभा प्रभारी विमल शाह की मौजूदगी में मंच से कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी अगर विवेकपूर्ण निर्णय लेती है तो निश्चित मानिए कि हम कांग्रेस पार्टी को इंदौर 3 की सीट दिलाकर रहेंगे। अगर कोई एक सीट इंदौर में कांग्रेस सबसे पहले जीतेगी तो क्षेत्र क्रमांक 3 की ही जीतेगी। इस क्षेत्र से पिंटू जोशी के साथ उनके चाचा और इसी सीट से पूर्व विधायक अश्विन जोशी और पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद बागड़ी दावेदारी कर रहे हैं।
शहर अध्यक्ष ने नारेबाजी शांत करवाई
बैठक में पूर्व विधायक अश्विन और पिंटू जोशी के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस पर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने सभी को शांत करवाया। शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा से इसे लेकर बहस तक हुई। शहर अध्यक्ष ने पिंटू जोशी को सलाह दी कि वो अकेले दावेदार नहीं हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पिंटू जोशी और अश्विन जोशी गुट खुलकर एक-दूसरे के सामने आ गए। बाद में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष और इसी सीट से तीसरे दावेदार अरविंद बागड़ी का संबोधन टालने की कोशिश हुई तो इस पर बवाल मच गया। बाद में उन्हें आभार के लिए बुलवाया गया। अरविंद बागड़ी के समर्थकों ने कहा कि संगठन की बैठक में जो हुआ वो पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। इधर कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने नारेबाजी सहित अन्य बातों से इनकार किया है।
विज्ञापन
बैठक में नहीं आए अश्विन जोशी
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में हुई इस बैठक में लोकसभा प्रभारी शाह, इंदौर सह-प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, पूर्व शहराध्यक्ष अरविंद बागड़ी मंच पर थे। पूर्व विधायक अश्विन जोशी बाहर होने से शामिल नहीं हुए थे।