फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Congress spokesperson Sapra said – Public representatives are not working, that is why they

MP Election 2023: कांग्रेस प्रवक्ता सपरा बोले- जनप्रतिनिधियों की नहीं चलती, इसलिए नींबू काटकर निगम चला रहे

Thu, 19 Oct 2023 06:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 19 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

सपरा ने कहा कि  भाजपा के जनप्रतिनिधियों में शहर के प्रति कोई विजन नहीं है। नगर निगम में सिर्फ 50 प्रतिशत कमीशन का काम चलता है। इस वजह से कई प्रोजेक्ट फ्लाॅप साबित हुए।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress spokesperson Sapra said – Public representatives are not working, that is why they
कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में निगमायुक्त की कार के आगे नींबू काटे जाने के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सपरा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि शहर में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की नहीं चलती। 20 सालों में शहर में भाजपा शासित नगर निगम ने सत्यानाश कर दिया। ब्यूरोक्रेसी हावी होने से जनप्रतिनिधि सिर्फ कठपुतली बनकर कार्यकाल पूरा कर रहे है, इसलिए नींबू काटकर निगम को चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

सपरा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों में शहर के प्रति कोई विजन नहीं है। नगर निगम में सिर्फ 50 प्रतिशत कमीशन का काम चलता है। इस वजह से कई प्रोजेक्ट फ्लाॅप साबित हुए। नाला टैपिंग प्रोजक्ट में एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है, लेकिन अभी तक नदियां शुद्ध नहीं हो पाई। नर्मदा तृतीय चरण के बावजूद शहर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। नलों में दूषित पानी आ रहा है। 500 करोड़ की टंकियां बना दी गई, लेकिन वह खाली रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अमृत प्रोजेक्ट में फिर पानी के लिए नगर निगम पैसा बहाने की तैयारी कर रहा है। यह भाजपा परिषद की नाकामी की तरफ इशारा करता है।कांग्रेस की सरकार बनने पर हम इन प्रोजेक्टों की जांच करेंगे।

उन्होंने कहा कि पटेल नगर बावड़ी हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत होना भी नगर निगम की नाकामी है। यदि  निगम पहले सचेत रहते तो हादसा रोका जा सकता था। कांग्रेस के इंदौर प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा के नेता कहते है कि इंदौर में तो तीन इंजन की सरकार चलती है, लेकिन फिर भी शहर चार इंच बारिश में डूब जाता है,क्योकि भाजपा के जनप्रतिनिधि की सोच विकास के प्रति नहीं है, जबकि कमल नाथ के पास इस प्रदेश को आगे ले जाने का विजन था। इंदौर और भोपाल में मेट्रो नाथ की देन है, भले ही भाजपा अब इसका श्रेय ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed