MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी का विजयवर्गीय पर तंज-चुनाव में अहंकार नहीं चलता
कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय बैठकों में कांग्रेस को वोट नहीं देने पर 51 हजार रुपये का प्रलोभन दे रहे है। यह आचार संहिता का उल्लघंन है। आयोग को एक्शन लेना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने चौथी बार जीतू पटवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनके कालापीपल से चुनाव लड़ने की चर्चा भी चल रही थी, लेकिन वहां से कृणाल चौधरी को फिर टिकट मिला है। टिकट मिलने के बाद पटवारी ने जनसंपर्क शुरू कर दिया। उन्होंने मीडिया से चर्चा में भाजपा के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय पर तंज भी कसते हुए कहा कि भाजपा के कुछ लोग कह रहे है कि वे विधानसभा क्षेत्र में नहीं जाएंगे तो भी चुनाव जीत जाएंगे। यह उनका अहंकार है।
मैं इसे गलत मानता हुं। चुनाव चुनौती की तरह होते है। चुनाव में जनता के हाथ पैर छुकर उनका अाशीर्वाद लिया जाता है। कांग्रेस का प्रदेश में माहौल है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
संजय बोले- कांग्रेस को वोट नहीं देने पर विजयवर्गीय दे रहे प्रलोभन
कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय बैठकों में कांग्रेस को वोट नहीं देने पर 51 हजार रुपये का प्रलोभन दे रहे है। यह आचार संहिता का उल्लघंन है। आयोग को एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पितृ पर्वत पर जनता को लेकर जाकर उपहार दिए जा रहे है।
सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनी रीना बौरासी ने कहा कि सांवेर में किसानों की फसलें खराब हुई, लेकिन उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। विधानसभा के शहरी क्षेत्र में विकास के काम अधूरे पड़े है। चार नंबर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार राजा मंधवानी भी टिकट तय होने के बाद जनता के बीच पहुंचे।
