फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Chief Minister Shivraj said - even if uncle dies, he will rise again from the pile of ashes.

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज बोले-मामा अगर मर भी गया तो राख के ढेर में से फिर खड़ा हो जाएगा

Sat, 04 Nov 2023 10:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 Nov 2023 10:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम हो रहा है। मेट्रो के कारण किसी का घर नहीं टूटेगा। कांग्रेसी अफवाह फैला रहे है। उनकी बातों में मत आना। कांग्रेसियों का विकास से कोई लेना देना नहीं है।  

विज्ञापन
MP Election 2023: Chief Minister Shivraj said - even if uncle dies, he will rise again from the pile of ashes.
चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में चुनावी दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इशारों ही इशारों में कह दिया कि उनकी ताकत कम नहीं होगी। उन्होंने मंच से कहा कि कांग्रेसी पोस्ट डालते है कि मामा का श्राद्ध हो गया लेकिन मामा अगर मर भी गया तो राख के ढेर से फिर उठ कर खड़ा हो जाएगा और प्रदेश के भाई बहनों के लिए फिर काम करेगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री उद्यान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चला रहे है। हम गरीबों की जिंदगी बदलने निकले है। इसलिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। सरकार लाड़ली बहनों की आमदानी हर माह दस हजार करना चाहती है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सके। रसोई गैस का सिलेंडर भी अब 450 रुपये में मिलेगे और बिजली का बिल 100 रुपये महिना आएगा। मैं कन्याअेां के पैर पूजता हुं तो कांग्रेसी नौटंकी उसे नौटंकी बताते है। यह हमारे संस्कार है,लेकिन कांग्रेस को उससे कोई लेना देना नहीं।

विज्ञापन

राऊ में आयोजित समा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और डबल इंजन की सरकार से मध्य प्रदेश के विकास में गति मिली है। कमल नाथ सरकार के समय तबादला उद्योग बन गया। एक सरकारी कर्मचारी के दो-तीन बार तबादले हो रहे थे। वल्लभ भवन में दलाल नजर आते थे। बगैर भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के कारण मकान नहीं टूटेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम हो रहा है। मेट्रो के कारण किसी का घर नहीं टूटेगा। कांग्रेसी अफवाह फैला रहे है। उनकी बातों में मत आना। कांग्रेसियों का विकास से कोई लेना देना नहीं है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed