फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Both parties are focusing on 28 seats of Nimar in the last round of elections.

MP Election 2023: चुनाव के अंतिम दौर में निमाड़ की 28 सीटों पर लगा रहे दोनो दल जोर

Sat, 11 Nov 2023 04:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 Nov 2023 04:55 PM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस जानती है कि मध्य प्रदेश की सत्ता की रास्ता मालवा निमाड़ से होकर जाता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस का मालवा की तुलना में निमाड़ में बेहतर प्रदर्शन रहा। निमाड़ की 21 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Both parties are focusing on 28 seats of Nimar in the last round of elections.
निमाड़ में दोनो दलों का फोकस। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मतदान में छह दिन शेष है। प्रचार के अंतिम दौर में दोनो दलों ने निमाड़ की 28 सीटों पर फोकस कर लिया है। इन 28 सीटों में से 21 सीटे पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेता चाहते है कि इस बार भी इन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा बरकार रहे। इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को निमाड़ की राजपुर सीट पर प्रचार करने पहुंचे  और अेाबीसी का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस जानती है कि मध्य प्रदेश की सत्ता की रास्ता मालवा निमाड़ से होकर जाता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस का मालवा की तुलना में निमाड़ में बेहतर प्रदर्शन रहा था। निमाड़ की 21 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे और दो पर कांग्रेस के बागी चुनाव जीते। बाद में उन्होंने कांग्रेस को ही समर्थन दिया।कांग्रेस निमाड़ की खंडवा, खरगोन, धार और झाबुआ जिले को अपना वोटबैंक मान रही है।

विज्ञापन


इन चार जिलों में एससी और एसटी की ज्यादातर सीटें है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शनिवार को निमा़ की मनावर, गंधवानी, बदनावर सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। भाजपा को उम्मीद है कि इस बार धार और खरगोन जिले में भाजपा का पिछले चुनाव की तुलना में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। खरगोन जिले की एक भी सीट पिछले विधानसभा में भाजपा जीत नहीं पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को मालवा से उम्मीद

मालवा बेल्ट मेें कुल 38 सीटें है। मालवा में 38 में से कांग्रेस ने 13 सीट जीती थी और बाद में उपचुनाव में भी एक सीट कांग्रेस की बढ़ गई थी। इस तरह 38 में से 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है,जबकि भाजपा के कब्जेे में 24 सीटें है।इस पर कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा के विधायकों के खिलाफ एंटी इकमबेंसी फेक्टर रहेगा। उसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा, हालांकि मालवा और निमाड़ में पिछला चुनाव जीते जिन विधायकों को कांग्रेस ने फिर उम्मीदवार बनाया है, उन्हें भी इस फेक्टर का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed