{"_id":"65313718a7c21b154f0a4103","slug":"mp-election-2023-bjym-president-surya-compared-prime-minister-modi-with-vivekananda-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भाजयुमो अध्यक्ष सूर्या ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना विवेकानंद से की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भाजयुमो अध्यक्ष सूर्या ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना विवेकानंद से की
Thu, 19 Oct 2023 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:33 PM IST
सार
बेरोजगारी के मुद्देे पर सूर्या बोले कि- इतनी आबादी वाले देश में बेरोजगारी का मुद्दा है। हम इससे इनकार नहीं कर रहे है, लेकिन भाजपा के शासनकाल में जो विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर काम हुए है, उससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले है।
विज्ञापन
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में इंदौर आए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से की है। उन्होंने मोदी को युवाओं का राॅक स्टार भी बताया। सूर्या बोले- मोदी विवेकानंद के भक्त हैं और उनकी तरह मोदी भी युवा वर्ग पर भरोसा करते हैं। वे जानते हैं कि युवाओं में देश को आगे ले जाने का सामर्थ्य है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कम युवा दावेदारों को टिकट दिए जाने के सवाल पर वे बोले कि मैं मानता हूं कि युवाओं को मौका मिलना चाहिए। इस बार भी मौका दिया गया है, लेकिन मोर्चा कार्यकर्ता की असली जिम्मेदारी पार्टी को चुनाव जिताने की है। उम्मीदवार तय होने के बाद उनके लिए संगठन की विचारधारा ही उम्मीदवार होती है और पूरी मेहनत से काम में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विपक्ष के इंडिया गठबंधन के मुद्दे पर वे बोले कि सनातन धर्म और भारत की विरासत को खत्म करने के लिए वे एक हुए हैं। सनातन इस देश की पहचान है, उसे कोई समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 लाख युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वे जानते हैं कि देश को आगे बढ़ाने में हमारी सरकार क्या कर रही है। मैं मानता हूं कि वे भाजपा को ही पसंद करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दा उठाए जाने पर सूर्या बोले- इतनी आबादी वाले देश में बेरोजगारी का मुद्दा बना हुआ है। हम इससे इनकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के शासनकाल में जो विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर काम हुए हैं, उससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। देश में 90 हजार स्टार्टअप चल रहे हैं, जो युवा वर्ग को रोजगार दे रहे हैं। हमारे देश का युवा आत्मनिर्भर बन रहा है। राहुल और प्रियंका गांधी देश के युवा वर्ग को भटकाने का काम कर रहे हैं।
