फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp election 2023 aap aam aadmi party doctor piyush joshi hunger strike

MP Election: अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और लोकल बिजनेस ऑथोरिटी की मांग, भूख हड़ताल पर बैठी "आप"

Mon, 02 Oct 2023 02:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 02 Oct 2023 02:13 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ पीयूष जोशी ने शुरू की तीन दिवसीय भूख हड़ताल, इंदौर के लिए मांगा स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार का विकास
 

विज्ञापन
mp election 2023 aap aam aadmi party doctor piyush joshi hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठे आप के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने तीन दिवसीय भूख हडताल प्रारंभ की है। आज गांधी जयंती से पार्टी ने शहर में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजनेस नीतियों पर आधारित आंदोलन शुरू किया है। पार्टी की मांग है कि शहर के हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच नए सर्वसुविधायुक्त सरकारी विद्यालय होना चाहिए, हर वार्ड में एक मोहल्ला क्लिनिक होना चाहिए और स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एक लोकल बिजनेस ऑथोरिटी का गठन होना चाहिए। इन तीनों मुख्य मुद्दों को लेकर प्रदेश प्रवक्ता डॉ पीयूष जोशी जोशी अपने साथियों के साथ भूख हडताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चार से हैं दावेदार
डॉ पीयूष जोशी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने इसके कई बैनर और पोस्टर भी छपवा दिए हैं जिसमें वे इन्हीं मुद्दों पर आम आदमी पार्टी का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। पीयूष जोशी ने कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया था जिसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था। वे अन्ना आंदोलन के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। डॉ पीयूष जोशी के अलावा रानू खान, राधेश्याम धीमान, तरुण माली एवं पूनम खंडेलवाल भी तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन


बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार का नारा
आम आदमी पार्टी ने इंदौर में चुनाव लड़ने के लिए बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार का नारा दिया है। स्वास्थ्य और शिक्षा हमेशा से ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता पर रहा है लेकिन इस बार इंदौर में व्यापार नीतियों पर भी फोकस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है लोकल बिजनेस ऑथोरिटी की मांग
पीयूष जोशी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि व्यापारियों की मांगों को लेकर प्रशासन और प्रदेश सरकार ने कई तरह के वादे किए जो आज तक पूरे नहीं किए। यहां तक कि आज तक सिंगल विंडो सिस्टम भी नहीं बना पाए। आज भी व्यापारी अपनी परेशानियों को लेकर दर-दर भटकता रहता है। इंदौर पूरे प्रदेश में सबसे अधिक पैसा कमाकर देता है लेकिन यहीं के व्यापारियों की कहीं भी सुनवाई नहीं होती है। हम चाहते हैं इस तरह के सेंटर्स बनाए जाएं जहां पर व्यापारी सीधे अपनी परेशानी बता सके और वहीं पर उसकी परेशानियों का हल हो सके। वह दर-दर भटकता न रहे। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम इन सभी वादों को पूरा करके दिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed