फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: -27 lakh voters will decide the fate of the candidates at 2561 polling stations in Indore di

MP Election 2023: इंदौर जिले के 2561 मतदान केंद्रों पर 27 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Thu, 16 Nov 2023 06:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 Nov 2023 06:27 PM IST
सार

इस बार पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देने के लिए 25 से ज्यादा टेबल नेहरू स्टेडियम में लगाई गईं। उन टेबलों पर ही मतदान सामग्री दी गई। दोपहर 12 बजे तक मतदान दल ईवीएम व अन्य सामग्री लेकर रवाना हुए।

विज्ञापन
MP Election 2023: -27 lakh voters will decide the fate of the candidates at 2561 polling stations in Indore di
मतदान सामग्री का वितरण करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर जिले में 17 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिले के कुल 27 लाख मतदाता चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से 13 लाख 96 हजार 525 पुरुष और 13 लाख 65 हजार 871 महिला मतदाता है। इंदौर की पांच नंबर विधानसभा में सबसे ज्यादा 4.13 लाख मतदाता हैं, जबकि तीन नंबर विधानसभा में सबसे कम मतदाता है। इस विधानसभा में कुल 188246 मतदाता हैं।

विज्ञापन

इंदौर क्षेत्र क्रमांक 1 में 3,63805 मतदाता है, इंदौर-2 में 3,48806 मतदाता है, जबकि इंदौर-3 में 1,88246 मतदाता हैं ।इंदौर-चार विधानसभा में 2,40754 मतदाता हैं ।देपालपुर में 2,67360, महू में 2,81856, राऊ में 3,55844 और सांवेर में 3,02389 मतदाता वोट डालेंगे। 9 विधानसभा क्षेत्रों में 2561 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर चार शासकीयकर्मियों की पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन


21 हजार कर्मचारी जिले में लोकतंत्र के पर्व को संपन्न कराएंगे। कलेक्टर इलैया राजा ने बताया कि जिले के 60 प्रतिशत केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर ऑनलाइन निगरानी भी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देने के लिए 25 से ज्यादा टेबल नेहरू स्टेडियम में लगाई गई। उन टेबलों पर ही मतदान सामग्री दी गई। दोपहर 12 बजे तक मतदान दल ईवीएम व अन्य सामग्री लेकर रवाना हुए। वे 17 नवंबर को शाम छह बजे के बाद ईवीएम लेकर नेहरु स्टेडियम पहुंचेंगे और रात को स्ट्रांग रुम सील किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed