फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Eection 2023: Prime Minister Modi's mega road show on Saffron Dhim held in Indore, Modi-Modi slogans echoed

MP Election 2023: इंदौर में भगवा थीम पर हुआ प्रधानमंत्री का रोड शो, गूंजे मोदी-मोदी के नारे

Tue, 14 Nov 2023 10:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 14 Nov 2023 10:13 PM IST
सार

50 मिनट के इस रोड शो में बड़ा गणपति से लेकर मल्हारगंज, राजवाड़ा तक मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इनमें महिलाएं व युवा भी शामिल थे।  प्रधानमंत्री पर लोग फूल बरसा रहे थे।

विज्ञापन
MP Eection 2023: Prime Minister Modi's mega road show on Saffron Dhim held in Indore, Modi-Modi slogans echoed
इंदौर में प्रधानमंत्री का रोड शो। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रदेश भर में केंद्र स्तर के मंत्रियों व नेताअेां ने चुनावी सभाएं ली, जबकि  प्रदेश के अब तक के चुनावी अभियान का सबसे बड़ा रोड शो इंदौर में हुआ। भगवा थीम पर हुए इस रोड शो में प्रधानमंत्री भगवा रंग की पहाड़ी टोपी पहने हुए थे और पूरे साढ़े तीन किलोमीटर लंबे मार्ग को भगवा काॅरिडोर बनाया गया।

विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे बड़ा गणपति के दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ सवार हुए। 50 मिनट के इस रोड शो में बड़ा गणपति से लेकर मल्हारगंज, राजवाड़ा तक मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इनमें महिलाएं व युवा भी शामिल थे। प्रधानमंत्री पर लोग फूल बरसा रहे थे और वे दोनो हाथों से लोगो का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। रोड शो राजवाड़ा पर खत्म हुआ। यहां प्रधानमंत्री ने अहिल्या प्रतिमा पर जाकर माला चढ़ाई। राजवाड़ा पर भाजपा नेताअेां ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

मुस्लिम समाज की महिलाओं ने तीन तलाक खत्म करने के लिए दिया धन्यवाद

इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और लाड़ली बहना योजना ने समाज की महिलाओं को मजबूत बनाया है और जीवन जीने की एक नई दिशा दी है। भाजपा की योजनाओं की वजह से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला है। मोदी जैसे ही बड़ा गणपति से थोड़ा आगे पहुंचे तो मुस्लिम समाज के मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं युवतियों और बच्चियों ने उनका स्वागत किया। उनके हाथ में धन्यवाद मोदी के पोस्टर थे और सभी ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो के बाद मेयर ने लगाई झाडू

रोड शो के दौरान पूरे मार्ग पर लोगों ने उन पर फूल बरसाए। राजवाड़ा पर रोड शो जब खत्म हुआ तो सफाईकर्मियों की टीम सड़क की सफाई में जुट गई। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भी झाडू थाम ली और सड़क साफ करते नजर आए।

व्यापारियों और परिवारों ने लगाए पोस्टर

रोड शो के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान पर पोस्टर लगा था। इस पर दुकान या घर में रहने वाले परिवार का नाम लिखा था। अधिकतर पोस्टर जनता ने खुद बनवाए थे। कुछ पोस्टर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बनवाए थे। शहर के मुख्य बाजारों के व्यापारियों ने जगह-जगह फूलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया छतों से पुष्प वर्षा हो रही थी और सड़क पर लगे मंचों से फूल बरसाए जा रहे थे।

आसपास के क्षेत्रों में लगा जाम

राजबाड़ा के आसपास के क्षेत्र में कई जगह लंबा जाम लगा। नंदलालपुरा, गंगवाल बस स्टैंड, पोलो ग्राउंड, रीगल समेत आसपास के कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी। पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद शाम 7:00 बजे दफ्तरों के बंद होने का मुख्य समय होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ते में कई जगह लोगों ने पुलिस से हुज्जत भी की और तनाव की स्थिति भी बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed