फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: BJP candidate Neena Verma said–Being named in the voter list does not mean that the daughte

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा बोलीं-वोटरलिस्ट में नाम होने का ये मतलब नहीं कि बेटी चुनाव लड़ेगी

Wed, 15 Nov 2023 10:11 PM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

परिवारवाद का मुद्दा चुनाव में उठने पर नीना वर्मा ने कहा कि जो मुझ पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं उनके भाई पत्नी, भतीजे बच्चे सभी राजनीति में हैं। वे हावी होने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP candidate Neena Verma said–Being named in the voter list does not mean that the daughte
धार जिले की भाजपा प्रत्याशी ने अमर उजाला से बातचीत में विरोधियों को जवाब दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार विधानसभा सीट से चौथी बार उम्मीदवार बनीं नीना वर्मा पर परिवारवाद के आरोप लग रहे हैं। उनका विरोध भी है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने इस पर खुलकर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


नीना ने कहा कि सभी उम्मीदवार जीतने के लिए खड़े होते हैं। मैं 15 साल से क्षेत्र की जनता के संपर्क में हूं। उनका स्नेह मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह सभी उम्मीदवारों को कसौटी पर कस कर सही फैसला लेगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी चुनाव है? तो नीना वर्मा ने कहा कि यह फैसला संगठन के शीर्ष नेतृत्व का है। वरिष्ठ नेता जो निर्णय लेंगे उसे मैं मानूंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवाद का मुद्दा चुनाव में उठने पर नीना वर्मा ने कहा कि जो मुझ पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं उनके भाई पत्नी, भतीजे बच्चे सभी राजनीति में हैं। वे हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे लोग चुनाव में कई बार नकारे जा चुके हैं। अब उनकी स्थिति खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी है। जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो मेरी बेटी पर आरोप लगाने लगे। मेरी बेटी कैसी है और किस उद्देश्य से यहां आई है। यह धार की जनता अच्छी तरह जानती है। किसी का वोटर लिस्ट में नाम होने का यह मतलब नहीं कि वह क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा।

मेडिकल काॅलेज और नर्मदा जल के मुद्दे पर वर्मा ने कहा कि इस दोनों प्रोजेक्टों पर भ्रम फैलाया जा रहा है। मेडिकल काॅलेज की जमीन चिन्हित होकर भूमिपूजन भी हो चुका है और टेंडर भी हो चुके हैं। नर्मदा जल धार में लाने की प्रोजेक्ट भी प्रक्रिया में है। जो काम स्वीकृत हो चुके हैं। उनके बारे में दूसरे उम्मीदवार सिर्फ झूठ फैला रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed