{"_id":"642d26a538a7c57a3b08d527","slug":"mp-crime-youth-killed-in-indore-pardeshipura-area-tension-spread-in-the-area-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: इंदौर के परदेशीपुरा एरिया में युवक की हत्या, इलाके में फैला तनाव, पुलिस बल मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: इंदौर के परदेशीपुरा एरिया में युवक की हत्या, इलाके में फैला तनाव, पुलिस बल मौजूद
Wed, 05 Apr 2023 01:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद इलाके में तनाव पूर्ण स्थिति बन गई। मामला परदेशीपुरी एरिया का है। लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के परदेशीपुरा एरिया में बुधवार को हत्या के बाद तनाव पूर्ण स्थिति बन गई। लोहा मंडी एरिया में गोडाउन पर काम करने वाले युवक सचिन शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले आरोपी मुस्लिम समाज के हैं और लालगली क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हत्या मामूली विवाद को लेकर की गई है, अब इसे लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। युवक की अर्थी सड़क पर रखकर लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा और अफसर समझाइश देकर लोगों का गुस्सा शांत करते नजर आए, जिस इलाकों में आरोपियों के घर हैं, वहां पर भी बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए।
विज्ञापन
विधायक भी मौके पर आए...
विधायक रमेश मेंदोला भी मौके पर आए और पुलिस अफसरों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। काफी देर तक लोग नारेबाजी कर गुस्सा जताते रहे। उनका कहना था कि आरोपी पहले भी विवाद कर चुके थे। उसकी शिकायत थाने पर की गई थी, लेकिन एक्शन नहीं लिया गया। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में सचिन की शव यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
