फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Crime News: Three month old girl murdered in Indore dead body found in hose Khajrana Temple

Indore: पिता ने तीन माह की बेटी को हौज में डूबो कर मार डाला, पत्नी पर चरित्र शंका के चलते मासूम की हत्या

Fri, 30 Aug 2024 02:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Aug 2024 02:26 PM IST
सार

Indore Crime News:  आरोपी कालू को शक था कि यह बच्ची उसकी नहीं है। इसे लेकर वह अक्सर पत्नी से विवाद करता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
MP Crime News: Three month old girl murdered in Indore dead body found in hose Khajrana Temple
इंदौर में तीन महीन की मासूम की हत्या। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पत्नी पर चरित्र शंका के शक में पिता ने अपनी ही तीन माह की मासूम बेटी को हौज में डूबा कर मार डाला। दंपती इंदौर के खजराना मंदिर के बाहर हार-फूल बेचने का कारोबार करता है। आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा और बेटी की हत्या की शिकायत करता रहा। इस पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन उनकी अपराध में लिप्तता नहीं मिली। जब आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन


खजराना मंदिर क्षेत्र में रहने वाला यह दंपती गुरुवार रात अपनी तीन महीने की बच्ची के साथ सो रहा था। सुबह जब मां की आंख खुली तो बच्ची उनके पास नहीं थी। दंपती ने तुरंत उसे ढूंढ़ना शुरू किया। कुछ देर बाद मासूम बच्ची समीप के एक हौज में मिली। पिता कालू ने ही उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद दंपती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। माता-पिता ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले फुटपाथ पर सोने को लेकर उनका एक युवक से विवाद हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर उस युवक व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन अपराध में उनकी कोई सहभागिता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने पति से कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।  उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बच्ची को लेकर शक करता था
आरोपी कालू को शक था कि यह बच्ची उसकी नहीं है। इसे लेकर वह अक्सर पत्नी से विवाद करता था। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने बताया था कि तीन माह की बच्ची हौज तक नहीं पहुंच सकती। आरंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची को डूबोकर मारने की आशंका जताई गई है। उसके पेट पर उंगलियों के गहरे निशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed