{"_id":"672a5a6eba73729374035e14","slug":"mp-cm-mohan-yadav-said-hindu-does-not-tease-anyone-if-someone-teases-him-then-he-does-not-leave-him-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'हिंदू किसी को छेड़ता नहीं, कोई हमें छेड़े तो फिर छोड़ेंगे नहीं', इंदौर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'हिंदू किसी को छेड़ता नहीं, कोई हमें छेड़े तो फिर छोड़ेंगे नहीं', इंदौर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Tue, 05 Nov 2024 11:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौंर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- 'हिंदू किसी को डराता नहीं है, हिंदू किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन यदि कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। देवता भी इस भारत की धरती पर जन्म लेने के लिए तरसते हैं'।
विज्ञापन
मप्र के सीएम मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह मंगलवार को स्काउट ग्राउंड, चिमनबाग पर आयोजित किया गया। इस समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल की दीपावली खास है। पांच सौ साल बाद श्रीराम अयोध्या लौटे हैं और वहां असली दीपावली मनाई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, "हिंदू किसी को डराता नहीं है, हिंदू किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन यदि कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। देवता भी इस भारत की धरती पर जन्म लेने के लिए तरसते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि देवी अहिल्या ने देश के कई धार्मिक स्थानों पर घाट और धर्मशालाएं बनवाई थीं। हमारी सरकार गरीबों के कष्टों का निवारण कर उन्हें खुशहाली प्रदान करेगी।
विज्ञापन
कानून हाथ में लेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते हुए छत्रीपुरा में हुए उपद्रव पर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और सभी को साथ लेकर चलती है। हिंदू समाज को कोई कैसे पटाखे फोड़ने से रोक सकता है? उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों से सरकार सख्ती से निपटने में सक्षम है। प्रदेश में कानून का राज चलता है। प्रदेश सरकार सभी को साथ रखकर विकास करना चाहती है, लेकिन यह भरोसा भी दिलाती है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव अरविंदो अस्पताल के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। अब वह भोपाल वापस लौट गए हैं।
